मकड़ाई समाचार हरदा। गणतंत्र दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। इसी क्रम में लोकतंत्र का लोकोत्सव ‘‘भारत पर्व’’ 26 जनवरी को शाम 7 बजे पॉलिटेक्निक कॉलेज के ऑडिटोरियम में आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में संस्कृति विभाग द्वारा राज्य स्तर से भेजे गये कलाकारों के दल अपनी प्रस्तुति देंगे। इनमें फूलसिंह माण्डरे एवं साथियों द्वारा बुन्देली लोकगायन तथा डॉ. आलोक श्रीवास एवं साथियों द्वारा वंदेमातरम कथक नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा। इस अवसर पर स्थानीय पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में मध्यप्रदेश के विकास पर केन्द्रित विकास प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी।
ब्रेकिंग
