jhankar
ब्रेकिंग
जिले में पंचायत उप निर्वाचन हेतु संबंधित पंचायतों में 29 सितम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित पौधारोपण कर वीर भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण व पर्यावरण संरक्षण का संक... पंधानिया में 2 अक्टूबर को आयोजित होगा अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर खुशियों की दास्तां : असिस्टेंट से एंटरप्रेन्योर बने टिमरनी के अर्पित सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत 2 से 10 अक्टूबर तक होंगे 9 सेवा कार्य आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस पर कार्यशाला सम्पन्न उज्जैन सिंहस्थ 2028 रोड चौड़ीकरण विवाद आज का सुविचार - 28 सितंबर 2026

गूगल ने लांच किया नया फीचर, अन्य भारतीय भाषाओं को मिलेगी ये मदद

Google New feature सर्च इंजिन Google ने क्षेत्रीय भारतीय भाषओं के लिए कुछ नए फीचर लांच किए हैं। इन फीचर्स से यूजर को क्षेत्रीय भाषाओं के ट्रांसलेशन में ज्यादा मदद मिलेगी और इसे इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह पहले से ज्यादा सुविधाजनक होगा।

मिली जानकारी के मुताबिक अब यदि कोई यूजर्स अंग्रेजी में टाइप करते हुए कोई क्वेरीज सर्च करता है तो उसे उसकी मूलभाषा में सर्च रिजल्ट दिखाई देंगे। यह सुविधा अब कुछ अन्य भाषाओं के लिए भी शुरू कर दी गई है, जिनमें तमिल, तेलुगु, बंगला और मराठी जैसी भाषाएं शामिल हैं।

- Install Android App -

इसके अलावा ने गूगल मैप पर भी अब लैग्वेज सपोर्ट बढ़ गया है। इसके लिए यूजर्स को सेटिंग में जाकर कुछ बदलाव करने होंगे। वहीं गूगल ने MuRIL मॉडल के बारे में भी घोषणा की है, जो विभिन्न क्षेत्रीय भाषा में टाइप किए गए वाक्य की मूल भावनाओं को समझकर यूजर्स की मदद करेगा।

वहीं गूगल लेंस सेवा, जो अभी तक सिर्फ अंग्रेजी को सपोर्ट करता था, यह सेवा अब हिंदी के लिए भी विस्तारित कर दिया है। अब किसी साईन बोर्ड, प्रतीक चिन्ह, लोगो आदि को स्कैन करके उसके बाद में हिंदी में जानकारी हासिल की जा सकती है। क्वेरी के आधार पर गूगल लेंस हिंदी में सर्च रिजल्ट प्रस्तुत करेगा।