jhankar
ब्रेकिंग
लापरवाही अनदेखी: एंबुलेंस नहीं पहुंची तो निजी वाहन से अस्पताल लाई गई प्रसूता, गेट पर बिगड़ी तबीयत कुड़मी जाति को केंद्रीय पिछड़ा वर्ग सूची में शामिल करने की मांग, आयोग को भेजा ज्ञापन 25 सितंबर से प्रदेश में शुरू हो जाएगी “मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा” अंतर्गत इंटरसिटी व इंट्रासिटी ब... खुशियों की दास्तां : प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना से बदली खेती की राह हरदा में होगी राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता पिछले 24 घंटों में जिले में 7.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर विशेष कार्यक्रम सम्पन्न बधिर व्यक्तियों के अंतर्राष्ट्रीय सप्ताह के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वड़नगर से वाराणसी जा रहे सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से किया वर्चुअली संवा... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत ग्राम कायदा में प्रस्तावित शिविर स्थगित

गेस्ट हाउस में चल रहा था देह व्यापार, आपत्तिजनक हालत में 3 जोड़े गिरफ्तार, संचालक फरार

पुलिस को मौके पर आपत्तिजनक वस्तुएं भी मिली है

Sex Racket : एक गेस्ट हाउस में देह व्यापार बेधड़क चल रहा था। गेस्ट हाउस से पुलिस ने तीन महिलाएं और तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मौके पर आपत्तिजनक वस्तुएं भी मिली है। वहीं गेस्ट हाउस संचालक पुलिस के आने से पूर्व ही फरार हो गया। रेड पड़ने के बाद यहां हड़कंप मचा हुआ है।

- Install Android App -

पूरा मामला आगरा के थाना ताजगंज का है। ताजनगरी फेज टू में चित्रांश गेस्ट हाउस है। गेस्ट हाउस में ग्राउंडफ्लोर पर कैफे चलता है। जबकि फर्स्ट फ्लोर पर गेस्ट हाउस बना हुआ है। गेस्ट हाउस पर्यटन थाने के बराबर में बना हुआ है। पुलिस को सूचना मिलने पर सोमवार दोपहर पुलिस ने गेस्ट हाउस पर छापा मारा। पुलिस गेस्ट हाउस के छत पर पहुंच गई।

पुलिस ने तीन महिलाओं और तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। गेस्ट हाउस के कमरों में आपत्तिजनक वस्तुएं भी मिलीं। पकड़े गए युवकों में मोती कटरा का राजू वर्मा, लोहामंडी नौबस्ता का सुशील और गौरव है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। गेस्ट हाउस में पकड़ी गईं तीनों महिलाएं शादीशुदा हैं। जिनमें दो महिलाएं रामबाग और एक बालूगंज क्षेत्र की रहने वाली है।