jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : सात दिनों से लापता है ‘गोटिया’ बैल, हंडिया में तलाश जारी; खेड़ा की ओर ले जाते दिखे दो लोग,,... एनसीटीई पाठ्यक्रमों में प्रवेश के द्वितीय अतिरिक्त चरण की तिथियों में वृद्धि खुशियों की दास्तां : चार माह की बालिका सिया को जन्मजात हृदय रोग से मिली मुक्ति प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिये राजगढ़ में सेल्यूलाइटिस का बढ़ता खतरा: एक महीने में 70 से ज्यादा मरीज, संक्रमण बढ़ने पर काटना पड़ा प... पंजाब CM भगवंत मान को बम से उड़ाने की धमकी, 5 सितंबर को बठिंडा में हत्या की साजिश का दावा नर्मदा प्रसाद उपाध्याय को मिलेगा देश का प्रतिष्ठित राजभाषा गौरव पुरस्कार रक्षाबंधन पर कांग्रेस का कल होगा अनोखा प्रदर्शन, भाजपा जिलाध्यक्ष को भेंट करेगी शक्कर कुछ घंटे की बारिश में उखड़ी नई सड़क, सीएमओ पहुंचे सड़क देखने, रेत-गिट्टी बही - नगर पालिका सीएमओ अमर ... हरदा में अंधे कत्ल का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; ₹1.90 लाख नकद बरामद

गोल्फर ब्रूक्स कोप की शॉट से लगी चोट, महिला ने खोई आंख की रोशनी

पेरिसः तीन बार के मेजर विजेता गोल्फर ब्रूक्स कोएपका ने कहा कि राइडर कप में उनके शाट से एक प्रशंसक के आंख की रोशनी चले जाने से वह बेहद दुखी हैं। कोएपका ने ट्विटर पर बयान जारी करके कहा है कि उन्होंने कोरिनी रेमांडे और उनके परिवार से संपर्क किया था और उन्हें उनके प्रति सहानुभूति है।

प्रतियोगिता के पहले दिन शुक्रवार को पेरिस के निकट स्थित ले गोल्फ नेशनल में छठे होल में कोएपका का ड्राइव दर्शकों के बीच चला गया था। वह रेमांडे की आंख पर लगा। इस 49 वर्षीय फ्रांसीसी महिला के आंख की रोशनी चली गयी। रेमांड ने कहा है कि वह आयोजकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है। कोएपका ने कहा, ‘‘मैंने गोल्फ कोर्स पर भी उससे (रेमांडे) बात की थी और अब पता चल रहा है कि उसकी स्थिति जैसे मैंने शुरू में सोचा था उससे बदतर है। मैंने उनके परिवार से बात करके अपनी सहानुभूति व्यक्त की है।’

- Install Android App -

उन्होंने कहा, ‘‘मैं इस घटना से बेहद दुखी हूं और मैंने उनकी स्थिति से अवगत कराते रहने के लिये कहा है।’’ रेमांडे ने मंगलवार को फ्रांसीसी शहर लियोन में कानूनी कार्रवाई शुरू की। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा है कि ‘सुरक्षा नियमों की कमी’ के कारण आयोजक जिम्मेदार हैं। सोमवार को उनका लियोन अस्पताल में उपचार किया गया था। रेमांडे ने कहा, ‘‘उन्होंने मुझसे कहा था कि मेरी दायीं आंख की रोशनी चली गयी है और आज इसकी पुष्टि कर दी गयी है।’’

नई आंख से देख सकती हैं महिला
पेरिस के एक आइ हॉस्पिटल ने दावा किया है कि महिला फिर से देख सकती हैं। उनकी आंख का ट्रांसप्लांट किया जा सकता है।महिला ने आयोजकों से इलाज के दौरान खर्च होनेवाली राशि देने की भी मांग की है।