jhankar
ब्रेकिंग
मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध नर्मदा के तटीय क्षेत्रों में 9 प्रकरण दर्ज विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के लिए राजनीतिक दलों की बैठक संपन्न कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट की शाखाओं का किया औचक निरीक्षण आज कैसा रहेगा मप्र का मौसम  औद्योगिक क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, टैंकर के नीचे आने से युवक की मौत जन्मदिन पर केक नहीं, मां नर्मदा के घाट की सफाई कर दिया सेवा का संदेश आज 22- अक्टूबर - गुरुवार सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें  महाराणा सेना का प्रदेश स्तरीय शस्त्र पूजन कार्यक्रम 25 अक्टूबर को हरदा में हाईवे पर चेकिंग के दौरान हादसा, कॉन्स्टेबल को लोडिंग वाहन ने कुचला, इलाज के दौरान मौत हरदा-मगरधा रोड पर हादसा: चलती ट्रॉली में पीछे से घुसी नई बाइक, युवक घायल 

ग्राम बाबरी  में रेत माफिया बेखौफ ,नर्मदा नदी में खुलेआम किया जा रहा रेत का अवैध उत्खनन,  जिम्मेदार मौन

के के यदुवंशी ग्राम बावरी से लौटकर

सिवनी मालवा।  ग्राम बाबरी में नर्मदा तट से रेत का अवैध उत्खनन रविवार को भी बेखौफ जारी है बीच नर्मदा नदी से नाव के द्वारा रेत निकाली जा रही है और प्रशासन मौन बैठा है जगह-जगह गड्ढे कर दिए हैं जिससे नर्मदा स्नान करने वाले को परेशानी आ रही है कहीं भी अचानक गड्ढा आ जाता है जिससे स्नान करने वाले परेशान होते हैं  रात के अलावा दिन में भी माफिया नर्मदा नदी से नाव से बीच नर्मदा नदी से  अवैध उत्खनन और परिवहन कर रहे है। जिले का खनिज अमला भी इस बड़ी तादाद में हो रहे अवैध उत्खनन व परिवहन से बेखबर है। वहीं विभाग  एक-दो अवैध रेत उत्खनन की ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ खानापूर्ति कर रहा ।

- Install Android App -

खनिज विभाग भी नर्मदा नदी  से निकल रही अवैध रेत को रोकने में असफल दिखाई दे रहा है। शिवपुर थाना अंतर्गत ग्राम बाबरी, सहित परिक्रमा बांसी रोड पाताड़ा  घाट पर बहने वाली नर्मदा नदी से ट्रैक्टर के जरिए बेखौफ होकर दिन रात रेत निकाली जा रही है। रेत के अवैध परिवहन को ना तो सिवनी मालवा ना ही शिवपुर थाना पुलिस रोकने में सफल हो रही है। इसके चलते अवैध रेत के कारोबार में शामिल लोगों के हौसले बुलंद हैं।

प्रशासन का मैदानी अमला हर गांव, हर पंचायत में तैनात है। लेकिन क्षेत्र में चल रहे रेत के अवैध उत्खनन की सूचनाएं खनिज विभाग, पुलिस व जिला प्रशासन तक नहीं पहुंच पाती। जब तक  प्रशासन तक नहीं पहुंच पाती। जब तक जिला प्रशासन को खबर मिलती तब तक रेत माफिया फरार होने में कामयाब हो जाते हैं। कमजोर सूचना तंत्र का फायदा उठाकर रेत का अवैध कारोबार जिले में तेजी से फल फूल रहा है।