सांवर मल शर्मा
भीलवाड़ा राजस्थान। माण्डल थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित ग्राम भादू गांव में एक नाबालिग लड़की को तीन युवक धर्मस्थल से उठा कर जंगल में ले गए और वहां उसके साथ गैंग रेप किया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक महिला को इलाज हेतु भादूगॉव स्थित एक धार्मिक स्थल पर रखा गया था जिसकी देखभाल के लिए उसकी नाबालिग 13 वर्षीय बेटी भी मामा मामी के साथ वही पर रह रही थी। बच्ची नारियल लेने बाहर गई तो वहाँ पर तीन युवक घात लगाकर बैठे थे, उन्होंने बच्ची को अगवा किया और जंगल की ओर ले गए जहां उन्होंने गैंग रेप किया, उसके बाद सुबह वापस बच्ची को वहां छोड़कर भाग गए। बताया जा रहा है कि तीनो व्यक्ति वहां पर निर्माण कार्य में मजदूरी करने वाले हो सकते है। घटना की जानकारी मिलते ही माण्डल थाना प्रभारी राजेंद्र गोदारा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विमल सिंह व डीएसपी सुरेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। फिलहाल बच्ची से पूछताछ कर बताए गए संदिग्धों को पुलिस थाने में ले आई व कड़ी पूछताछ कर रही है।
ब्रेकिंग
हंडिया : साइबर अपराध से बचाव के लिए हंडिया पुलिस का जागरूकता अभियान शुरू!
हंडिया : मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती का 61वां पुण्य स्मृति दिवस श्रद्धा और आध्यात्मिक भावनाओं के साथ मन...
24 जून 2026 – मध्यप्रदेश में हादसो की हलचल
24 जून 2026, बुधवार – मध्यप्रदेश के प्रमुख खबरें
24 जून 2026, बुधवार – मध्यप्रदेश का मौसम समाचार 🌧️
24 जून 2026, बुधवार – देश का मौसम समाचार 🌦️
पेट्रोल भरवाने जाओ या जान जोखिम में डालो? अर्जुन फ्यूल्स के पहुंच मार्ग पर सवाल ही सवाल!
24 जून 2026, बुधवार – देश -विदेश की मुख्य खबरों की झलक
24 जून 2026, बुधवार - सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल
इंदौर की नीट छात्रा निक्की यादव का नर्मदा नदी में मिला शव
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 15 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
