ब्रेकिंग
निर्जला एकादशी व्रत सबसे कठोर है!   इस दिन फलाहर तो दूर जल तक ग्रहण नही करते। सरपंच सचिव पर उप सरपंच भारी ग्राम पंचायत में चल रही मनमानी हिटलरशाही गरीब बुजुर्ग दंपत्ति को बिजली क... सार्वजनिक स्थानो पर नही होगी कुर्बानी:अवैध पशु कुर्बानी को लेकर दिल्ली सरकार सख्त Aaj ka rashifal: आज दिनांक 6 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हंडिया : भारतीय किसान संघ तहसील हंडिया की ग्राम ईकाईयों द्वारा मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ... हंडिया : हर हर गंगे के उद्घोष के साथ मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी !  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री जैन एसपी श्री चौकसे ने किया पौधारोपण। जल एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण अवश्य करें विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्र... एक पेड़ माँ के नाम से पौधा लगकर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया!  भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय जेवल्या ने मूंग खरीदी के लिए केंद्रीय मंत्री को दिया आवदेन पत्र,...

घर से भागी युवती की मौत,युवती ने अस्मत लूटने की कोशिश का विरोध किया था।

 मेंहदीपुर बालाजी इलाके में स्थित धर्मशाला में 4 जनवरी को पुलिस ने एक युवती की लाश मिली थी। इस मामले को सुलझा लिया हैं। प्रकरण में दो आरोपियों को गिरफतार किया है। पुलिस द्वारा दोनो से पूछताछ की गई जिसमें पूरी घटना सामने निकल कर आई है। युवती ने अस्मत लूटने की कोशिश का विरोध किया था।

मकड़ाई समाचार दौसा । पूरे मामले की खोजबीन करने के बाद दो बदमाश पुलिस के हत्थे चढे़। पुलिस ने बताया की युवती यूपी के बरेली इलाके में रहने वाली थी। वहां पर उसके पिता ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। वह पवन नाम के एक व्यक्ति के साथ थी, दोनो के साथ एक अन्य महिला भी थी। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पहले युवती अपने पिता से नाराज होकर रातों रात घर से निकल गई थी। उसने अपने फोन नंबर को भी बंद कर लिया था।

दुष्कर्म की कोशिश के विरोध में हुई हत्या

- Install Android App -

घर से निकलने के बाद वह पवन नाम के एक व्यक्ति के संपर्क में आई। पवन ने उसे अच्छा जीवन जीने के सपने दिखाए। उसके बाद पवन, वह युवती और एक अन्य महिला नए साल पर बालाजी के धोक लगाने के नाम पर मेंहदीपुर आ गए। यहां पर एक धर्मशाला मे कमरा लिया। वहां पर नींद में युवती से रेप करने की कोशिश की, उसने विरोध किया तो उसकी हत्या कर दी।

आरोपी मानव तस्करी में गया था जेल

पुलिस को युवती का अर्धनग्न शव मिला था। बताया जा रहा है कि आरोपी मानव तस्करी जैसे मामलों से जुड़ा हुआ है और एक बार जेल भी जा चुका है। उसके पास महिलाओं का एक समूह है जो कम उम्र की युवतियों को सपने दिखाकर अपने साथ लेता है और फिर उन्हें बेच दिया जाता है। इस पूरे घटनाक्रम का खुलासा आज दौसा पुलिस ने किया है।