jhankar
ब्रेकिंग
Big News: कुसिया के पास सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत, पुलिस जांच में जुटी पटवारियों की लापरवाही से अटके फौती नामांतरण, एसडीम विजय राय ने दिए सख्त निर्देश, कहां लापरवाही बर्दा... हंडिया : अतिक्रमण हटाने की मांग तेज, सीएम हेल्पलाइन पर दोबारा अपडेट हुई शिकायत! आज का सोना-चांदी रेट – 11 जून 2026 शहर का कचरा समय से नहीं उठा तो नगरपालिका कार्यालय में डाला जाएगा कचरा पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित आज MP का मौसम और तापमान 🌤️ 11 जून 2026, गुरुवार – मध्यप्रदेश की खास खबरें 11 जून 2026, बुधवार – देश-विदेश की बड़ी खबरें आज का पंचांग और राशिफल– 11 जून 2026, गुरुवार हंडिया : बंद पड़े भवन के सामने गंदगी का साम्राज्य! मोहल्लेवासियों की लापरवाही से खाली जगह बनी कचरा ड...

चना बीज पर मिलेगी अग्रिम सब्सिडी, कृषि मंत्री ने छोटे किसानों की समस्या दूर करने के लिए जारी किए आदेश

मकड़ाई समाचार हरदा। कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री कमल पटेल ने चना बीज पर दी जा रही सब्सिडी के अग्रिम भुगतान का आदेश दिया है। इस पहल से छोटे किसानों को बड़ी राहत मिली है।

- Install Android App -

प्रदेश में एक हेक्टेयर क्षेत्र के लिए 4300 रुपये का चना बीज दिया जाता है, इसमें 3000 हजार रुपये सब्सिडी दी जाती है। कृषि विभाग चना बीज का पूरा पैसा जमा कर सब्सिडी बाद में खातों में ट्रांसफर करता है। चना बीज के लिए एकमुश्त पैसों का इंतजाम नहीं कर पाने के कारण बड़ी संख्या में छोटे, अनुसुचित जाति, अनुसुचित जनजाति और वनवासी किसान इसका लाभ नहीं उठा पाते थे, उन्हें बीज के लिये परेशान होना पड़ता था। कृषि मंत्री कमल पटेल ने इस समस्या पर संज्ञान लेते हुए हरदा के उप संचालक कृषि को सब्सिडी के एडवांस भुगतान का आदेश दिया है। जिससे जिले के किसानों को पैसे के अभाव बीज से वंचित न होना पड़े। मंत्री कमल पटेल ने कहा कि कृषि को प्रोत्साहित करने और इसे लाभ का धंधा बनाने के लिए जरूरी है कि जहां जो किसान दिक्कत महसूस कर रहे हैं उसे दूर किया जाए। चना बीज पर अग्रिम सब्सिडी के भुगतान से जिले  के छोटे से छोटे किसान को भी पैसे के इंतजाम के लिए भटकना नहीं पड़ेगा और उन्हें आसानी से बीज मिल सकेगा।