jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट

नाबालिग के साथ चुराया था सोयाबीन से भरा ट्रक, पूर्व सरपंच सहित चार गिरफ्तार

मकड़ाई समाचार रतलाम। महू रोड पर कृषि उपज मंडी के पास से बारह लाख के सोयाबीन से ट्रक चोरी के मामले का पुलिस ने राजफाश कर दिया है। उक्त ट्रक एक दो युवकों ने एक नाबालिक लड़के के साथ मिलकर चुराया था। इसके बाद सोयाबीन तीन लाख रुपये में ग्राम पंचायत सेजावता के पूर्व सरपंच मदनलाल धाकड़ को तीन लाख रुपये में बेच दिया था। पुलिस ने पूर्व सरपंच व नाबालिग लड़के सहित चारों अारोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

सीएसपी हेमंत चौहान ने पत्रकारवार्ता में बताया कि फरियादी व्यापारी संजय पुत्र धीरजमल जैन निवासी टीअाईटी रोड ने 28 अक्टूबर की रात ट्रक एमपी-07/एचबी-1567) में चावरा वायर गोदाम से 12 लाख रुपये के 235 किंवटल सोयाबीन कहीं भेजने के लिए भरवाए थे। ट्रक चालक शहजाद पुत्र सुल्तान निवासी एकता नगर रात 11.30 बदे मंडी के पास खड़ा कर घर चला गया था।

दूसरे दिन सुबह साढ़े पांच बजे वह ट्रक लेने पहुंचा तो वहां ट्रक नहीं था। सूचना पर एसपी गौरव तिवारी व एएसपी डॉ. इंद्रजीत बाकलवार के निर्देशन में स्टेशन रोड व सालाखेड़ी पुलिस चौकी की टीम गठित की गई। खोजबीन के दौरान एएसअाइ जगदीश यादव को सूचना मिली कि ट्रक सैलाना से दो किलोमीटर दूर बोदिना रोड पर खड़ा है।

- Install Android App -

टीम ट्रक मालिक, चालक व व्यापारी के साथ वहां पहुंची तो ट्रक खाली मिला। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि सोयाबीन सेजावता फंटे के पास पूर्व सरपंच मदनलाल धाकड़ के यहां छिपाया गया है। दल वहां पहुंचा तो मदनलाल वहां से इधर-उधर होने लगा, तभी उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उसने सोयाबीन अारोपित 19 अनिल पुत्र रूपसिंह निनामा निवासी ग्राम ताराघाटी थाना सरवन हालमुकाम स्थानीय जय भारत नगर से खरीदना बताया। सोयाबीन जब्त कर मदनलाल को थाने ले जाया गया।

अनिल ने खोला राज

पुलिस ने अनिल को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने सोयाबीन से भरा ट्रक अारोपित साथी 19 वर्षीय अमन पुत्र सुनील कैथवास निवासी अंबिका नगर व 17 वर्षीय किशोर के साथमिलकर चुराना अौर बेचना बताया। इसके बाद अमन व किशोर को भी गिरफ्तार कर लिया गया। अनिल ने बताया कि ट्रक अमन चलाकर ले गया था। वह बाइक से ट्रक के पीछे चल रहा था। ट्रक धाकड़ वेयर हाउस में खाली कराकर खाली ट्रक बोदिना रोड पर खड़ा किया था। वहां से वे बाइक पर बैठकर घर अा गए थे। अारोपितों को पकड़ने गए टीम में स्टेशन टीअाई किशोर पाटनवाला, चौकी प्रभारी नाकेश यादव, एसअाई एमएस चौहान, एएसअाइ जगदीश यादव, प्रधान अारक्षक शिवनारायण नामदेव, यूसुफ मोहम्मद, अारक्षक राहुल जाट, अरविंद बारिया, कमलेश, उमा वर्मा व सैनिक राहुल शर्मा शामिल थे।