लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर पुलिस द्वारा मार्च पास्ट का आयोजन कर दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ
संजय नामदेव मकड़ाई समाचार खिरकिया। लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि को संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। पुलिस स्कुल ग्राउंड में शायं 5 बजे पुलिस द्वारा मार्च पास्ट का आयोजन किया गया। साथ ही राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई। उधर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी नेता को इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पित की। नायब तहसिलदार कुलदीप सिंह ने राष्ट्रीय एकता दिवस/ राष्ट्रीय संकल्प दिवस पर आयोजित शपथ के अन्तर्गत ’’मै सत्यनिष्ठा से शपथ लेता हूं कि मैं राष्ट्र की एकता, अखण्डता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूंगा और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का प्रयत्न करूंगा।
