jhankar
ब्रेकिंग
बिना अनुमति भूमि उपयोग पर एसडीएम की सख्ती: ₹20.87 लाख जुर्माना, 7 बकायादारों की संपत्ति कुर्क होगी हरदा में खाद संकट गहराया: सरकार के सभी दावे फेल, किसानों को नहीं मिल रही यूरिया – मोहन सांई शिक्षा का अधिकार कानून के तहत निजी स्कूल नवीन मान्यता एवं मान्यता के नवीनीकरण के लिए 10 जुलाई तक कर ... शासकीय भूमि से हटाया अतिक्रमण, 2.023 हेक्टेयर पर होगा ‘नवांकुर अभियान’ के तहत वृक्षारोपण हरदा कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं जेल रोड पर खुले गड्ढे बने जानलेवा, सोमवार को घुटने भर पानी में छिपा गड्ढा , व्यापारियों ने जताई हादस... मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीयन 25 जुलाई 2026 तक,विद्यार्थियों को जानने को मिलेगी ... दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण 13 जुलाई से चेक बाउंस के प्रकरणों निराकरण हेतु 18 जुलाई और 21 नवंबर को होगी विशेष लोक अदालत जल मग्न होने वाली पुलियाओं पर बेरिकेड एवं सुरक्षा इंतजाम रखे जाएं - कलेक्टर

चरित्र शंका में पति ने पत्नी को दी दर्दनाक मौत, फिर पहुंच गया थाने, मामला जान आप भी रह जाएंगे हैरान

पति ने आवेश में आकर कुदाल से सिर में ताबड़तोड़ वार कर हत्या की वारदात को अंजाम दे दिया

तखतपुर। चरित्र शंका को लेकर एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां पति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया है। वहीं हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने थाने में आकर आत्मसर्पण कर दिया। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

- Install Android App -

जानकारी के अनुसार, तखतपुर तहसील के ग्राम पंचायत बीजा में पति-पत्नी खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान उन दोनों के बीच चरित्र शंका को लेकर विवाद हो गया। विवाद अचानक इतना बढ़ गया कि, पति ने आवेश में आकर कुदाल से सिर में ताबड़तोड़ वार कर हत्या की वारदात को अंजाम दे दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से 32 वर्षीय पत्नी निशा साहू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हालांकि, आरोपी पति ने घटना को अंजाम देकर थाने में जाकर घटना की जानकारी देकर खुद से ही आत्मसर्पण कर दिया। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस शव का पंचनामा कर आगे की जांच कार्रवाई में जुटी गई है।