jhankar
ब्रेकिंग
हरदा जिले में दो दिन से बदला मौसम, हंडिया-टिमरनी में तेज बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता हरदा पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन बड़ी खबर: सलकनपुर से लौट रहे श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ों से टकराया, 20 से ज्यादा घायल समोई गांव में गहराया पेयजल संकट, एक महीने से खराब पड़े दो हैंडपंप देवास के राजोदा गांव में जवारा विसर्जन के दौरान मधुमक्खियों का हमला, 20 से ज्यादा घायल, मची अफरा-तफर... विजयादशमी पर हंडिया थाने में शस्त्र एवं वाहन पूजन, थाना प्रभारी आरपी कवरेती सहित पुलिस स्टाफ ने किया... भोपाल में जयस के प्रदर्शन में हंगामा, हवलदार को थप्पड़ मारने वाली महिला पर FIR दर्ज छीपाबड़ में बेकाबू ट्रैक्टर ने ली पिता की जान, बच्चे के जन्मदिन का सामान लेने आया था बाजार शिवम वाटिका कॉलोनी में नम आंखों से मां दुर्गा को दी विदाई, नौ दिनों तक भजन-कीर्तन और गरबा की रही धूम

चलती ट्रेन में टॉयलेट के सामने शादीशुदा महिला की मांग में प्रेमी ने भरा सिंदूर

मकड़ाई समाचार पटना। प्यार में लोग क्या-क्या नहीं करते.. एक दूसरे को पाने के लिए कुछ भी कर जाते हैं। यहीं वजह है कि प्रेमी जोड़े अनोखी शादी कर सुर्खियां बटोरते हैं। वहीं अब बिहार में सामने आए एक नए मामले ने लोगों को हैरान कर दिया है। यहां एक युवक ने चलती ट्रेन में टायलेट के सामने शादीशुदा महिला से शादी कर ली। महिला के मांग में सिंदूर भरते हुए युवक दिखाई दे रहा है। टायलेट के सामने शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही है।

बता दें कि यह मामला बिहार के सुल्तानगंज जिले के भीरखुर्द का है। जानकारी के मुताबिक भीरखुर्द के उधाडीह गांव निवासी आशू कुमार का गांव की ही एक महिला अनु कुमारी के साथ कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बीच लड़की के घर वालों ने उसकी शादी किरणपुर गांव के युवक से करा दी गई।

- Install Android App -

शादी के बाद भी लड़की प्रेमी को भूल नहीं पाई और एक दिन अपना ससुराल छोड़र भाग निकली। दोनों ने सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन पर मिले। यहां से ट्रेन पकड़ी और बेंगलुरू के लिए रवाना हो गए। इस बीच दोनों ने चलती ट्रेन के टॉयलेट के सामने शादी रचा ली। इस दौरान कुछ लोगों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। जिसके बाद फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर दी। वहीं अब यह फोटो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रही है।

इतना ही नहीं उसे अपना पति तक नहीं माना। बुधवार को मौका मिलते ही युवती अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। दोनों सुल्तानगंज स्टेशन पर पहुंचकर ट्रेन से बेंगलुरू के लिए रवाना हो गए। ट्रेन में युवती और युवक जब आपस में मिले तो उन्होंने शादी करने का फैसला कर लिया। ट्रेन में टायलेट के सामने प्रेमी ने शादीशुदा प्रेमिका की मांग में सिंदूर भरकर उसे अपनी पत्नी बना लिया। इसकी फोटो खींचकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। दोनों की फोटो वायरल होने के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।