jhankar
ब्रेकिंग
हरदा जिले में दो दिन से बदला मौसम, हंडिया-टिमरनी में तेज बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता हरदा पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन बड़ी खबर: सलकनपुर से लौट रहे श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ों से टकराया, 20 से ज्यादा घायल समोई गांव में गहराया पेयजल संकट, एक महीने से खराब पड़े दो हैंडपंप देवास के राजोदा गांव में जवारा विसर्जन के दौरान मधुमक्खियों का हमला, 20 से ज्यादा घायल, मची अफरा-तफर... विजयादशमी पर हंडिया थाने में शस्त्र एवं वाहन पूजन, थाना प्रभारी आरपी कवरेती सहित पुलिस स्टाफ ने किया... भोपाल में जयस के प्रदर्शन में हंगामा, हवलदार को थप्पड़ मारने वाली महिला पर FIR दर्ज छीपाबड़ में बेकाबू ट्रैक्टर ने ली पिता की जान, बच्चे के जन्मदिन का सामान लेने आया था बाजार शिवम वाटिका कॉलोनी में नम आंखों से मां दुर्गा को दी विदाई, नौ दिनों तक भजन-कीर्तन और गरबा की रही धूम

Nusrat Jahan के पति निखिल जैन ने इशारों में कहा, मेरी पत्नी का अफेयर चल रहा, बर्ताव में आने लगा बदलाव

मकड़ाई समाचार कोलकाता। फिल्म अभिनेत्री से सांसद बनी नुसरत जहां (Nusrat Jahan) की पर्सनल लाइफ एक बार फिर सुर्खियों में है। पति निखिल जैन (Nikhil Jain) के साथ नुसरत जहां के मनमुटाव की खबरें अब जगजाहिर हो चुकी है। लंबे समय तक दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी साथ रखी थी, लेकिन हाल ही में नुसरत जहां ने अपनी शादी को अवैध बताते हुए पति निखिल जैन पर कई आरोप लगाए थे। लेकिन जब बात बढ़ने लगी तो निखिल जैन ने भी अब अपने रिश्ते में आई दरार पर खुलकर बात की है और 9 बिंदुओं के आधार पर अपने फैंस के बीच अपना पक्ष रखा है और सच्चाई बताई की कोशिश की है।

बीते कई महीनों से रिश्तों में दरार

- Install Android App -

गौरतलब है कि नुसरत जहां और निखिल जैन के बीच बीते कई माह से मनमुटाव चल रहा है। विवाद की वजह क्या है ये तो कोई नहीं जानता है, लेकिन अब यह बात सामने आई है कि नुसरत जहां का अपने को-स्टार यश दासगुप्ता के साथ अफेयर चल रहा है। निखिल ने साफ साफ कुछ नहीं कहते हुए इशारों में कहते हुए इस बात की ओर इशाला किया है। निखिल जैन ने कहा है कि साल 2020 अगस्त में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान नुसरत जहां के तेवर बदलने लगे, जिसका कारण केवल वही जान सकती थीं, मेरी पत्नी के बर्ताव में इतना बदलाव आने लगा कि एक बार को मैं भी सोच में पड़ने लगा था। यह सब देखकर मैं हैरान हो गया था।

फिल्म ‘एसओएस कोलकाता’ साथ काम किया और फिर अफेयर

गौरतलब है कि यश दासगुप्ता और नुसरत जहां ने फिल्म ‘एसओएस कोलकाता’ में काम किया था। इस फिल्म में मिमि चक्रवर्ती भी लीड रोल में थीं। फिल्म के प्रमोशन के दौरान यश दासगुप्ता और नुसरत जहां को कई बार साथ में देखा गया था। नुसरत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यश के साथ कई तस्वीरों को शेयर भी किया था। अब नुसरत जहां के पति निखिल का कहना है कि मुझे प्यार नहीं था, इसके बाद भी नुसरत को मैंने प्रपोज किया थ। उन्होंने तब मुझे अपनाया थ। हम डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए तुर्की गए थे। 2019 में शादी करने के बाद कोलकाता में रिसेप्शन भी दिया था। हम पति-पत्नी की तरह साथ-साथ रह रहे थे और समाज में भी हमने ऐसे ही अपना परिचय दिया। सब जानते हैं कि मैंने नुसरत के लिए क्या कुछ नहीं किया, मैंने हमेशा बिना किसी लालच के नुसरत जहां का समर्थन किया लेकिन आखिर में मुझे यह सब कुछ देखने को मिला।