ब्रेकिंग
रहटगांव : सच में पुलिस के हाथ बहुत लंबे होते है। कागजों में 11 साल पहले जो मर गया। उसे पुलिस ने जिंद... हंडिया : घरों तथा पांडालों में विराजे गणपति बप्पा,, गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंजी धार्मिक न... हरदा न्यूज: 2 अलग-अलग मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये एसपी ने किया इनाम घोषित! कलारीपट्टू जिला स्तरीय प्रतियोगिता में डिजिटल स्कूल ने गाड़ा कामयाबी का झंडा। JNVST Admission Form 2025: कक्षा 6 में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि नजदीक, जल्द करें आवेदन Manjhi Ladki Bahin Yojana List 2024: महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1500 रुपए और मुफ्त 3 एलपीजी सिलिंडर घोर कलयुग : जमीन के टुकड़ों के लालच में भाई ने भाई के साथ की गद्दारी! फर्जी हस्ताक्षर कर बेटे के नाम... Harda: रामभरोस मुंडेल विधायक प्रतिनिधि नियुक्त,समर्थको ने दी बधाई। हरदा:आबकारी विभाग हरदा की अवैध मदिरा के विक्रय के विरुद्ध कार्यवाही में 06 प्रकरण दर्ज  66600 रुपए क... विनेश फोगाट को कांग्रेस ने बनाया अपना उम्मीदवार, पूर्व भाजपा सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व ...

चाचौड़ा में नाबालिग छात्रा को अगवा कर गैंगरेप, आक्रोशित लोगों ने किया चक्‍काजाम, विधायक धरने पर बैठे

मकड़ाई समाचार गुना। चाचौड़ा में नाबालिग छात्रा का अपहरण और सामूहिक दुष्कृत्य के मामले ने तूल पकड़ लिया है। एक ओर क्षेत्रवासियों ने बिगड़ती कानून व्यवस्था और अपराधियों के बुलंद हौसलों के खिलाफ नाराजगी जताते हुए बाजार बंद रखा, वहीं दूसरी तरफ थाने का भी घेराव किया। इधर, क्षेत्रीय कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने इस घटना के विरोध में बीनागंज चौराहा पर धरना दे दिया। खास बात यह कि इस विरोध प्रदर्शन में भाजपा की पूर्व विधायक ममता मीना भी शामिल रहीं। प्रदर्शन के दौरान क्षेत्रीय विधायक सिंह ने उक्त वारदात में नौ आरोपित बताए हैं। जिसमें चार की गिरफ्तारी के साथ ही पांच अन्य आरोपितों को भी पकड़ने की मांग की। साथ ही अपराधियों के मकानों पर मुख्यमंत्री की मंशानुसार बुलडोजर चलाने को कहा। इस दौरान प्रभारी एसपी विनोदकुमार सिंह भी चांचौड़ा पहुंच गए, जिन्होंने जनप्रतिनिधियों और जनता को कार्रवाई का भरोसा दिलाया, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।

- Install Android App -

इधर, विधायक लक्ष्मण सिंह द्वारा इस संदर्भ में कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर उन्‍हें ज्ञापन सौंपने की बात भी कही जा रही है। वहीं दूसरी ओर पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित छात्रा के बयान लिए हैं, जिसमें पांच लोगों द्वारा दुष्कृत्य करने की बात कही है। इसी आधार पर अपहरण और दुष्कृत्य के साथ ही पास्को एक्ट में मामला दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़ित छात्रा के पिता ने बताया कि उनकी बेटी निजी स्कूल में पढ़ती है, जो शुक्रवार सुबह 10 बजे स्कूल गई थी। लेकिन जब बच्ची देर तक घर नहीं पहुंची, तो स्कूल में पता किया गया। तब मालूम चला कि आज तो कक्षाएं लगी ही नहीं, क्योंकि बच्चे न आने से छुट्टी कर दी गई थी। इसके बाद बच्ची की तलाश शुरू की गई, तो रात करीब आठ बजे बच्ची एक सूने मकान में बेहोशी की हालत में मिली। इस कमरे की बाहर से कुंदी भी बंद थी। इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद रात में ही बच्ची को जिला अस्पताल लाया गया। फिलहाल बच्ची का उपचार जारी है।