jhankar
ब्रेकिंग
देश दुनिया के मुख्य समाचारो की झलक Makdai Express 24 के साथ झुंझुनूं में बड़ा हादसा- हाईटेंशन लाइन से टकराई मिक्सर मशीन आज मध्य प्रदेश में चक्रवात मुरासु का असर हरदा नगर पालिका पटाखा दुकानों की नीलामी और टैक्स ऑफलाइन ही लेगी, 500 रुपये पेनल्टी का व्यापारियों ने... शराब कारोबार पर कांग्रेस नेता के बदले सुर! पहले किया किनारा, अब 30% कमीशन की बात ने मचाई हलचल हरदा में सराफा बाजार में हड़कंप, इंदौर पुलिस व्यापारी को पूछताछ के लिए ले गई घरेलू विवाद के बाद अतिथि शिक्षक ने खाया जहरीला पदार्थ, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत; परिवार में पसरा ... अवैध शराब तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, टिमरनी से गुजरात भेजी जा रही थी खेप कृषि उपज मंडी हरदा में 6 से 11 नवम्बर तक बंद रहेगी नीलामी जिले में नरवाई जलाने पर प्रतिबंध : उल्लंघन पर 2500 से 15 हजार रूपये तक लगेगा जुर्माना

छात्रा से बलात्कार की घटना का विरोध, व्यापारियों सहित हिंदू संगठनों ने मगरधा बाजार रखा बंद, जब तक नहीं चलेगा बुलडोजर बाजार रहेगा बंद

हरदा। जिला मुख्यालय से 21 किलोमीटर दूर ग्राम मगरधा में शुक्रवार को बाजार बंद रखकर ग्रामीणों ने और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। सुबह 8 बजे से ही धरना स्थल पर सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित हुए। दिन भर अधिकारियों का आना जाना लगा रहा। वही तीन थाना क्षेत्र के थाना प्रभारी सहित पुलिस स्टाफ भी गांव में मौजूद रहा। धरना दे रहे हिंदुत्ववादी संगठन के लोगो का कहना है की जिले में कई जगह आए दिन लव जिहाद जेसी घटनाएं हो रही है। और जब पीड़िता थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने जाति है तो महिला थाने में एक रिपोर्ट दर्ज कराने में 8 घंटे लग जाते है। पीड़ित महिला बेटियो को इंसाफ नही मिलता। धरना प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने कहा की मगरधा में जो गांव की बेटी के साथ जो घटना हुई। उसमे 5 से 7 अन्य आरोपी भी शामिल है। पीड़िता का एक साल से शोषण हो रहा था। उसके अश्लील विडियो बनाकर अन्य सहयोगी युवकों को दिए गए थे। जो ब्लैकमेल कर रहे थे दबाव बना रहे थे। इन सभी को आरोपी बनाया जाए। साथ ही मुख्य आरोपी के अवेध अतिक्रमण पर बुल डोजर चलाया जाए। अन्य युवकों पर एफआईआर दर्ज की जाय। विवेचना अधिकारी को बदला जाए और निष्पक्ष जांच की जाए। मांगे नही माने जाने पर हरदा जिला बंद करने की भी बात कही गई।

मौके पर पहुंचे एसडीएम और एडिशनल एसपी, नही बनी सहमति, आंदोलन आज दूसरे दिन भी जारी

- Install Android App -

लोगो के बढ़ते आक्रोश के बाद एडिशनल एसपी राजेश्वरी महोबिया, एस डी एम आशीष खरे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जहा प्रदर्शन कारियो से चर्चा कर उनकी बात सुनी। जांच अधिकारी बदलने की बात कही। वही राजस्व अधिकारियों से चर्चा की ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव से चर्चा की ओर आरोपी युवक के अवैध अतिक्रमण को लेकर उसके अवेध कब्जा वाले स्थान का सीमांकन भी किया गया।

राजस्व विभाग द्वारा आरोपी वहीद खान पिता रसूल खान के नाम से उसके अवैध  मकान दुकान के उपर नोटिस चस्पा किया गया की 12 घंटे के अंदर उक्त जमीन से संबधित दस्तावेज उपलब्ध कराया जाए नही तो अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जायेगी। प्रदर्शन कारियो और अधिकारियों के बीच घंटो तक बातचीत चलती रही अधिकारियों का कहना है की जांच टीम की रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही करेगे। लेकिन प्रदर्शन कर रहे सभी व्यापारी हिंदू संगठन का कहना था। की जब तक बुल डोजर नही चलेगा। लव जिहाद का केस और आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा। शनिवार को भी आज बाजार बंद रहेगा।