jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : आंगन मिलन सेवा में गूंजा सेहत का संदेश, महिलाओं को पोषण और एनीमिया से बचाव की दी जानकारी गांधी जयंती पर भाजपा ने दिया स्वच्छता का संदेश, झाड़ू लेकर मैदान में उतरे कार्यकर्ता वरिष्ठ अधिवक्ता के घर ऑफिस में मारपीट का आरोप, अधिवक्ता घायल; 7 लोगों पर मामला दर्ज छोटी हरदा के लाल रामविलास हुंडा को मिलेगा के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार हंडिया की दुकानों में बिजली तो भरपूर, पर कनेक्शन का हिसाब कौन बताएगा? गाँव वालों ने किया लाड़ली का भव्य स्वागत: चतरखेड़ा की बेटी अनामिका रघुवंशी बनीं एएसआई , जश्न में डूबा... बानापुरा शराब दुकान में मिलावट का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं

छात्र-छात्राओं से ठगी का मामला, कार्रवाई नहीं होने से नाराज विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता धरने पर बैठे

मकड़ाई समाचार ने प्राथमिकता से उठाई थी खबर

के के यदुवंशी मकड़ाई समाचार सिवनी मालवा। तहसील के अंतर्गत आने वाले आदिवासी अंचलों के बच्चों के साथ नौकरी देने का झांसा देकर कंप्यूटर कोर्स के नाम पर ठगी करने के मामले मे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा एसडीएम को ज्ञापन सौंप कार्रवाई की मांग की गई थी। परंतु नियत समय सीमा बीतने के बाद भी जब कार्रवाई नहीं हुई तो विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता छात्र छात्राओं के साथ शासकीय कुसुम महाविद्यालय से रैली निकाल तहसील कार्यालय पहुंचे जहां नारेबाजी करते रहे। जिस पर मौके पर पहुंचे तहसीलदार पुष्पेंद्र निगम के द्वारा छात्र छात्राओं से चर्चा की गई वही तहसीलदार पुष्पेंद्र निगम ने कहा कि इतनी जल्दी पूरी जांच हो पाना संभव नहीं है एवं 7 दिनों का समय और दिया जाए जिसके बाद जांच करके दोनों पक्षों को सुना जाएगा।

- Install Android App -

जिससे नाराज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता एवं छात्र-छात्राओं के द्वारा तहसील परिसर में ही जमकर नारेबाजी की जाने लगी एवं छात्र छात्राएं एवं विद्यार्थी परिषद कार्यकर्त्ता तहसील कार्यालय के सामने ही धरने पर बैठ गए। जिसके बाद थाना प्रभारी के द्वारा विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं से चर्चा कर उन्हें थाने बुलाया गया एवं छात्र-छात्राओं की पूरी बात सुन जिस कंप्यूटर सेण्टर का नाम छात्र छात्राओं के द्वारा बताया गया था उसके संचालक को बुलाने के लिए पुलिसकर्मियों को भेजा गया तो पता चला की कंप्यूटर सेण्टर संचालक शहर से बाहर गए हुए है जिस पर उन्हें बुधवार को सुबह थाने में बुलाया गया।

थाना प्रभारी जीतेन्द्र यादव ने बताया की सभी छात्र छात्राओं से चर्चा की है उनके द्वारा पूरी जानकारी बताई गई है एवं बताया है की उन्हें नौकरी का झांसा दिया गया है। कल कंप्यूटर सेंटर संचालक को बुलाया गया है उससे जानकारी लेने के बाद छात्र छात्राओं के बयान लेने के बाद कार्रवाई की जायेगी। ईधर हरदा जिले में भी इस संस्था के कुछ युवक-युवती पैर पसार कर यहां के वेरोजगार छात्र-छात्राओ को ठगने की फिराक में है।