मकड़ाई समाचार छिंदवाड़ा । जिले के प्रभारी मंत्री कमल पटेल ने आज खरगोन जिले के टीकाकरण कार्यक्रम की ऑनलाइन शुरुआत की और पूरे जिले की टीम को शुभकामनाएं दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह का आभार व्यक्त किया और कहा कि विश्व के सबसे बड़े निशुल्क टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए आप लोग बस्ती, मजरे, टोले तक पहुंचे और इस अभियान को सफल बनाने के लिए जो प्रयास किये है उसके लिए आप सभी को बधाई।
इस अवसर पर छिंदवाड़ा जिले के पूर्व मंत्री चौधरी चंद्रभान ,जिला अध्यक्ष विवेक साहू , जिला कलेक्टर सौरभ सुमन सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।
सन्दीप अग्रवाल की रिपोर्ट

