jhankar
ब्रेकिंग
जिले में पंचायत उप निर्वाचन हेतु संबंधित पंचायतों में 29 सितम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित पौधारोपण कर वीर भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण व पर्यावरण संरक्षण का संक... पंधानिया में 2 अक्टूबर को आयोजित होगा अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर खुशियों की दास्तां : असिस्टेंट से एंटरप्रेन्योर बने टिमरनी के अर्पित सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत 2 से 10 अक्टूबर तक होंगे 9 सेवा कार्य आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस पर कार्यशाला सम्पन्न उज्जैन सिंहस्थ 2028 रोड चौड़ीकरण विवाद आज का सुविचार - 28 सितंबर 2026

छोटे भाई की मौत पर घर पहुंचे बड़े भाई की भी मौत, घर से एक साथ निकली दो जवानों बेटों की अर्थी तो रो पड़ा पूरा गांव

आसपास के लोगों और परिजनों ने शव को बाहर निकाला

बाड़मेर। राजस्थान के बाड़मेर जिला के एक गांव में दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक ही परिवार के दो बेटों की मौत से पूरे गांव में मातम पसर गया। छोटे भाई की मौत की खबर सुनकर घर आए बड़े भाई की भी एक हादसे में मौत हो गई। गुरुवार को जब घर से दो जवान बेटों की अर्थियां निकली तो हर कोई सिसक उठा। दोनों भाइयों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया। मामला बाड़मेर के सिणधरी इलाके का है।

छत में बात करते हुए गिर गया था नीचे
मिली जानकारी के अनुसार सारणों का तला निवासी बाबूसिंह के चार बेटे हैं। इसमें से दो सोहनसिंह और सुमेर सिंह थे। सुमेर सिंह (26) सूरत में काम करता था। मंगलवार को सूरत में छत पर खड़ा होकर फोन पर बात कर रहा था। संतुलन बिगडऩे से वह छत से नीचे गिर गया। लोगों ने उसे हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। जहां इलाज के दौरान मंगलवार रात उसकी मौत हो गई। बुधवार को उसके शव को गांव सिणधरी सारणों का तला लाया गया। बड़ा भाई सोहन सिंह (28) जयपुर में सीनियर टीचर भर्ती एग्जाम की तैयारी कर रहा था। पिता की तबीयत का बहाना बनाकर परिवार ने उसे घर पर बुलाया। जहां उसकी भी मौत हो गई।

- Install Android App -

पैर फिसलने से टांके में गिरने से मौत
सिणधरी थाना अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि सोहनसिंह का पैर फिसलने से टांके में गिरने से मौत की रिपोर्ट दी है। जांच में सामने आया है कि सोहनसिंह को भाई सुमेरसिंह की मौत की जानकारी थी। फिलहाल परिजनों से इस मामले में गहराई से पूछताछ की जाएगी।

परिजनों ने बताया कि गुरुवार सुबह सोहन सिंह घर से 100 मीटर दूर टांके से पानी लेने के लिए गया। इस दौरान टांके में गिर गया। घर नहीं लौटने पर परिवार के लोग ढूंढते हुए टांके पर पहुंचे। उसका शव टांके में था। आसपास के लोगों और परिजनों ने शव को बाहर निकाला। एक के बाद दो हादसे के बाद पूरे घर में मातम छा गया है। परिवार में भाइयों और माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।