jhankar
ब्रेकिंग
जिले में पंचायत उप निर्वाचन हेतु संबंधित पंचायतों में 29 सितम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित पौधारोपण कर वीर भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण व पर्यावरण संरक्षण का संक... पंधानिया में 2 अक्टूबर को आयोजित होगा अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर खुशियों की दास्तां : असिस्टेंट से एंटरप्रेन्योर बने टिमरनी के अर्पित सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत 2 से 10 अक्टूबर तक होंगे 9 सेवा कार्य आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस पर कार्यशाला सम्पन्न उज्जैन सिंहस्थ 2028 रोड चौड़ीकरण विवाद आज का सुविचार - 28 सितंबर 2026

जंगल मे पेड़ पर लटकती मिली महिला क्रिकेटर की लाश ,परिजन बोले मर्डर है

जंगल में पेड़ पर महिला की लटकी मिली खबर से सनसनी फैल गई मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान महिला क्रिकेटर राजश्री स्वैन के रुप में की है।वहीं परिवार ने इसे मर्डर बताया है।

- Install Android App -

मकड़ाई समाचार ओडिशा। कटक जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक महिला क्रिकेटर की लाश जंगल में पेड़ से लटकी मिली है। मृतका क्रिकेटर की पहचान ओडिशा की 26 वर्षीय क्रिकेटर राजश्री स्वैन के रूप में हुई है।

क्रिकेट की दुुनिया में बेहतरीन खिलाड़ी
ओडिशा की एक महिला क्रिकेटर की लाश जंगल में पेड़ से लटकी मिली है। महिला क्रिकेटर की पहचान 26 वर्षीय राजश्री स्वैन के रूप में हुई है। राजश्री स्वैन की गिनती ओडिशा की उदीयमान महिला क्रिकेटरों में होती थी। राजश्री स्वैन की लाश शुक्रवार को कटक जिले के घने जंगल में एक पेड़ से लटका मिला। महिला क्रिकेटर की पेड़ से लटकती लाश मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रिकेटर के शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच शुरू हो गई है। पुलिस ने बताया कि स्वैन 11 जनवरी से लापता थीं। पुलिस को जंगल के पास उनकी स्कूटी लावारिस हालत में खड़ी मिली। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह पता चलेगी। इधर महिला क्रिकेटर के परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है।