jhankar
ब्रेकिंग
इंदौर में स्कूल और स्टेशनरी दुकानों पर FIR, महंगी किताब-ड्रेस खरीदने का दबाव भोपाल में यूपी की युवती से दुष्कर्म का मामला, आरोपी बिल्डर फरार वंदे मातरम् विवाद में कांग्रेस पार्षद का मुंह काला करने पर 51 हजार रुपये का इनाम वंदे मातरम पर इंदौर पार्षद रुबीना का बयान, पूर्व मंत्री उषा ठाकुर ने जताया कड़ा विरोध कूनो ने फिर दिखाई उम्मीद की किरण, चीता गामिनी ने 4 स्वस्थ शावकों को दिया जन्म Big news harda : ग्राम बडझिरी में भीषण अग्निकांड, 7-8 मकान जलकर राख इंदौर चिड़ियाघर में अंडर वॉटर टनल, 35 करोड़ में बनेगा दुबई और सिंगापुर जैसे मॉडल का निर्माण नर्मदा में बोटिंग करते वक्त चट्टानों पर आराम करता तेंदुआ, पर्यटकों में अफरातफरी अमरनाथ यात्रा के लिए 15 अप्रैल से एडवांस रजिस्ट्रेशन शुरू, 554 बैंक ब्रांच में होगी सुविधा उपलब्ध Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे

जनप्रतिनिधियों के सम्मेलन में कृषि मंत्री कमल पटेल ने फोड़ा “नमो” बम

233 ग्राम पंचायत में बनने वाले नमो केंद्रों का कृषि मंत्री ने किया भूमि पूजन…

हरदा / भोपाल :  विकास का हरदा एक बार फिर विश्व कीर्तिमान गढ़ रहा है। विकास की ललक लिए क्षेत्रीय विधायक मध्यप्रदेश सरकार में कृषि मंत्री और किसान नेता कमल पटेल के प्रयासों से हरदा फिर नंबर वन बनने जा रहा है। इसके पहले मंत्री पटेल ने खेलों के क्षेत्र में हरदा में कमल युवा खेल महोत्सव के माध्यम से खेलों में अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय स्तर पर हरदा के बच्चों को प्रशिक्षित करवा कर हरदा का नाम रोशन करें के साथ खेल प्रतिभाओं को निखारने का काम शुरू कर रखा है। वहीं गेहूं, सोयाबीन के साथ मूंग फसल के उत्पादन में देश में हरदा नंबर वन पर है। हरदा जिला एकमात्र मध्यप्रदेश का जिला है। जो शत प्रतिशत सिंचित जिला बना है लेकिन चुनाव के पूर्व मंत्री कमल पटेल ने रविवार को चौंकाने वाला काम किया है।

- Install Android App -

 कृषि मंत्री कमल पटेल ने रविवार को हरदा कृषि उपज मंडी के प्रांगण में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का एक सम्मेलन आयोजित किया। जिसमें जिले भर के पंचायत प्रतिनिधि चाहे हुए किसी भी राजनीतिक दल के हो, वे सभी उपस्थित थे। कृषि मंत्री कमल पटेल ने अपना भाषण शुरू करने के बाद मंच से नमो के नाम का एक बम फोड़ दिया। जिसको सुनकर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने दांतों तले उंगली दवा ली।

मंत्री पटेल ने बताया कि हरदा जिला विश्व रिकार्ड बनाने जा रहा है। मंडी बोर्ड से मैंने प्रशासकीय स्वीकृति कराकर जिले की सभी 233 ग्राम पंचायत में नमो बहुउद्देशीय केंद्रों की स्थापना के लिए प्रति ग्राम पंचायत को 11 लख रुपए की राशि स्वीकृत की है। इस राशि से नमो केंद्र बनेंगे। जिस का आज मैं भूमि पूजन कर रहा हूं। इन नमो केंदो में शादीविवाह ,जन्मोत्सव धार्मिक सत्संग आदि अनेको कार्यक्रम एक ही छत के नीचे होंगे। प्रदेश क्या, देश क्या, विदेश में भी ऐसी छत नहीं है जो गरीबों और सामान्य वर्ग के साथ अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग के लोगों को निशुल्क में मिले और वह अपना कार्यक्रम कर सके। इसके बाद मंत्री पटेल ने कहा कि मेरा गांव मेरा तीर्थ बनाने का जो संकल्प है। उस की दिशा में मेरा यह प्रयास है।