jhankar
ब्रेकिंग
Mp न्यूज़ : सीएम डॉ. मोहन पर लगे आरोप को बीजेपी ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षडयंत्र को माफ न... हरदा पुलिस ने अवैध गांजा सहित महिला आरोपी को किया गिरफ्तार हंडिया : त्योहारों की आहट, सड़कों पर पुलिस की दस्तक... हंडिया में निकला फ्लैग मार्च! बिजली बिल कम करने तथा खपत को नियंत्रित करने में मददगार साबित हुआ स्मार्ट मीटर मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को 1912 की विशेष सुविधा जिले में “ज्ञान भारतम् मिशन” अंतर्गत चलाया जा रहा राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान 28 जून 2026 को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का होगा शुभारंभ कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं कलेक्टर ने जिले में उर्वरक की स्थिति की समीक्षा की सिवनी मालवा: कोर्ट के खिलाफ सोशल मीडिया पर अनर्गल टिप्पणी पड़ी भारी, 2 अज्ञात पर FIR दर्ज

जबलपुर : साधु और महिला के शव पेड़ पर फंदे में लटके मिले, हत्या या आत्महत्या पुलिस जांच में जुटी

महिला के पति ने भी 27 जुलाई को लगाई थी फांसी, उसके बाद साधु के साथ चली गई थी |

- Install Android App -

भोपाल : संस्कारधानी जबलपुर के भेड़ाघाट थाना अंतर्गत भटियावाला गांव के जंगल में जाकर साधु और एक महिला ने फांसी लगा ली। दोनों के शव मंगलवार को जंगल में एक ही पेड़ के नीचे लटकते हुए मिले। इसकी सूचना भेड़ाघाट पुलिस को राहगीरों ने दी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को नीचे उतारा। शव के नजदीक पुलिस को एक थैला मिला था। जिसमें आधार कार्ड, डायरी और कुछ नंबर थे। पुलिस ने मोबाइल नंबर से संपर्क किया। जिसके बाद महिला और साधु की पहचान भिंड के निवासी के रूप में हुई थी।
भेड़ाघाट थाना प्रभारी शफीक खान के मुताबिक मृतक साधु मिथिलेश गौरव (55) भिंड के बबोही ग्राम के अमहा में रहता है, जबकि हल्की रानी बाई कौरव मृतक के गांव के नजदीक में ही रहती है। दोनों के परिजनों से संपर्क किया गया है, जिनके आने के बाद ही मौत की वजह सामने आएगी। जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले 27 जुलाई को महिला के पति मनु कुशवाहा ने खेत में फांसी लगा ली थी। जिसके बाद से ही महिला साधु मिथिलेश कौरव के साथ चली गई थी। दोनों ही भेड़ाघाट के भटियावाला गांव के नजदीक जंगल में रस्सी लेकर साथ में ही पहुंचे थे। आखिर दोनों ने ऐसा कदम क्यों उठाया, फिलहाल पुलिस अब इसकी जांच कर रही है।