ब्रेकिंग
Harda BIG news: आरोपी से पिस्तौल कारतूस जब्त, आर्म्स एक्ट की धारा बढ़ी, कोर्ट ने भेजा जेल Khandwa News: जब तक आपका शरीर स्वस्थ नहीं है तो आपका मन मस्तिष्क कैसे स्वस्थ रह सकता है। डॉ अरुण जोश... Harda News: बलाही समाज विवाह सम्मेलन समिति हंडिया की बैठक रविवार को Harda News: पानी की समस्या को लेकर किसानों ने हरदा विधायक डॉ. दोगने को सोपा ज्ञापन Harda News: मानवता शर्मसार एंबुलेंस नहीं मिली तो हाथ ठेले पर युवक ने अपनी मां को ले गया! सीएमएचओ बोल... Harda Mandi Bhav: आज 18/05/2024 का हरदा, सिराली, टिमरनी, खिरकिया मंडी भाव | Harda Mandi Rates Today खातेगांव : नेमावर के युवक का शव सीहोर जिले में एक पुलिया के नीचे मिला, क्षेत्र में फैली सनसनी , पुलि... खातेगांव : रविवार सुबह 07 से 11 तक रहेगी विद्युत सप्लाई बंद BIG News : क्या भाजपा 400 आंकड़ा पार कर पायेगी...? दिया अमित शाह ने जबाब CG Crime: एक ही परिवार के 5 लोगो को मौत के घाट उतार कर हत्यारा झूला फांसी के फंदे पर

जलते रावण ने लोगों पर ही किया उल्टा वार, भीड़ ने भागकर बचाई जान, देखें वीडियो…

पब्लिक में अफरा-तफरी का माहौल मच गया

UP : उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर में दशहरा समारोह में रावण दहन के दौरान दर्शकों पर रावण में लगे पटाखे बरस पड़े। यह घटना मुजफ्फरनगर के राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में हुई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

दरअसल, यहां रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के साथ-साथ ‘गो कोरोना गो’ के पुतले में आग लगाई गई। इसके बाद पुतलो में लगाए गए पटाखे अचानक जनता के बीच जाकर गिरने लगे। इसके चलते पब्लिक में अफरा-तफरी का माहौल मच गया। मेले में आये लोग पटाखों से खुद को बचाते हुए वहां से भाग खड़े हुए। वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि किस तरह पुतलो से निकलकर विस्फोटक पब्लिक में गिर रहा है।

ये ही नहीं इस दौरान एक सांड (आवारा पशु) भी मैदान में जा घुसा, जिसके चलते लोगों में एक बार फिर से अफरातफरी का माहौल बन गया। बहराल किसी तरह काफी मशक्कत के बाद पुलिस और आम लोगों द्वारा इस आवारा पशु को मैदान से बाहर निकाला गया। तब जाकर आम जनता ने राहत की सांस ली। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

हरियाणा के यमुनानगर के दशहरा ग्राउंड में भी बुधवार रात एक बड़ा हादसा टल गया। दरअसल दशहरा उत्सव के दौरान रावण का पुतला उस समय लोगों पर गिर गया जब उसे जलाया जा रहा था, जिससे मैदान में भगदड़ मच गई। जिसके तुरंत बाद पुलिस ने इस स्थिति को संभालकर ग्राउंड को खाली करवा लिया। यमुनानगर पुलिस का कहना कि मौके पर मौजूद पुलिस अफसरों ने उन लोगों को रोक लिया था जो जलते पुतले के पास जाने की कोशिश कर रहे थे। ऐसे में गनीमत रही कि जान का नुकसान नहीं हुआ है।

- Install Android App -

Don`t copy text!