jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में किसानों को डीएपी खाद के लिए परेशानी, ई-टोकन व्यवस्था का लाभ दिलाने ठोस कदम उठाए सरकार : शान... हरदा में कोटवार कर्मचारी संघ का आंदोलन, संयुक्त कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन जानिए आपका रहवासी प्लॉट वैध है या अवैध...? हरदा में नवजात शिशु को लावारिस छोड़ने का मामला! कैमरे में कैद हुईं महिलाएं ! नवजात बच्ची को छोड़ने ... शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा फिसला बैठक की सूचना देर से मिलने पर राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ ने किया बहिष्कार, प्रशासन पर लगाए आरोप 23 अक्टूबर सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ .. आज सुबह की सबसे बडी़ खबर तिब्बत में 7 तीव्रता के भीषण भूकंप से भारी तबाही, 16 की मौत, 339 घर ढहे जयपुर - दौसा-मनोहरपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा MP Soybean Bhavantar Yojana 2026 रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बढ़ी, अब 24 अक्टूबर तक मौका

जायदाद के लिए सुपारी देकर पिता की हत्या कराने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

मकड़ाई समाचार भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड जिले में बीते 2 अक्टूबर को हुई बुजुर्ग की हत्या की वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि गोविंद नगर में जमीनी विवाद के चलते दो बेटों ने अपने पिता अतिबल सिंह यादव की हत्या कराई थी जिसके लिये उनके बेटे संजय, धर्मवीर और परिवार का एक भाई ने मिलकर अहमदाबाद में रहने वाले रॉबिन को सुपारी दी थी। आरोपी बेटों ने सुपारी के लिये रॉबिन को 2 लाख रूपए की कीमत देने की बात की थी और 50 हजार नगद दिए गए थे। फिलहाल पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।

- Install Android App -

आपको बता दें, जमीनी विवाद को लेकर भिंड जिले के गोविंद नगर में रहने वाले 70 साल के बुजुर्ग अतिबल यादव की उनके ही दो बेटों ने 2 अक्टूबर की सुबह गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात के वक्त दोनों बेटों संजय और धर्मवीर के साथ उनके दो साथी भी मौजूद थे जिन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया था और वहां से सभी आरोपी वारदात के बाद फरार हो गये थे। हत्या की वजह के पीछे जमीनी विवाद था। मामले में सामने आया था कि दस साल पहले दोनों भाइयों ने अपने एक भाई को जहर देकर मार दिया था जिससे उनके बुजुर्ग पिता अपने बेटों पर नाराज रहते थे। तभी 2 अक्टूबर को पिता अतिबल सिंह यादव जमीन जोतने गांव गए थे, तभी दोनों बेटों ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर पिता को मौत के घाट उतार दिया था।

हत्या के मामले में शहर कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा के द्वारा गहराई से जांच की जा रही थी जिसपर खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी दो पुत्रों सहित तीन को गिरफ्तार किया है, वहीं एक आरोपी अभी भी फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त 315 बोर का एक कट्टा और दो मोटरसाइकिल भी जब्त की हैं।