ब्रेकिंग
ब्रिटेन की धरती पर मोदी, स्वागत में उमड़े लोग धर्मांतरण के मास्टरमाइंड छांगुर पर ईडी ने कसा शिकंजा, संपत्ति होगी जब्त नए उपराष्ट्रपति की दौड़ में थावरचंद गहलोत और ओम माथुर सबसे आगे हिमाचल में बारिश और लैंडस्लाइड से 345 सड़कें बंद, 137 की मौत फिर भारत आएंगे चीनी नागरिक! 5 साल बाद जारी होने लगा टूरिस्ट वीजा जस्टिस वर्मा मामले की सुनवाई से सीजेआई गवई ने खुद को किया अलग धनखड़ के इस्तीफे पर बोले खड़गे- हमें लगता है दाल में कुछ काला है मध्य प्रदेश में तन्वी द ग्रेट टैक्स फ्री हुई Aaj ka rashifal: आज दिनांक 24 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे कलेक्टर श्री जैन व एसपी श्री चौकसे ने ग्राम जोगा में तटीय क्षेत्र का किया निरीक्षण

जावरा की हुसैन टेकरी परिसर में इंदौर की महिला को पति ने मारा चाकू, बेटा-बेटी की संदिग्ध मौत

मकड़ाई समाचार इंदौर/जावरा। रतलाम जिले के जावरा के पास स्थित हुसैन टेकरी परिसर में 35 वर्षीय महिला पर पति ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गई, वहीं 15 वर्षीय बेटा व 12 वर्षीय बेटी मृत मिले। दोनों बच्चों के मुंह से झाग निकला हुआ था। बच्चों को जहर दिए जाने की आशंका है। घटना के बाद से पति गायब है।

- Install Android App -

जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय अनीता चव्हाण निवासी आनंद नगर (रिंग रोड खजराना) इंदौर का पति दिनेश मानसिक रूप से कमजोर है। अनीता बच्चों के साथ दिनेश को आठ मार्च को हुसैन टेकरी लेकर आई थी, तबसे वे छोटा रोजा के पास मैदान में रह रहे थे। रविवार सुबह करीब पौने बारह बजे पुलिस को सूचना मिली कि अनीता घायल अवस्था मेें पड़ी है और बेटा आदित्य व बेटी राखी पास में अचेत पड़े हैं, उनके मुंह से झाग निकला हुआ था। पुलिस दल अनीता व बच्चों को जावरा के सरकारी अस्पताल ले गया, जहां डाक्टर ने आदित्य व राखी को मृत घोषित कर दिया। अनीता को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भिजवाया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
सास को फोन कर दी जानकारी
अनिता की सास केसरबाई ने बताया कि दिनेश की तबीयत ठीक नहीं रहती है। उसे हर साल हुसैन टेकरी लाते हैं। रविवार सुबह सात बजे बहू अनीता ने उन्हें फोन पर घटना की जानकारी दी तो वह पति पूनमचंद, छोटे पुत्र महेेश व पुत्री दुर्गा के साथ इंदौर से रवाना हुई। अनीता का कहना है कि उसे पति ने चाकू मारा है। थाना प्रभारी प्रकाश गडारिया ने बताया कि बच्चों की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।