jhankar
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री के हरदा दौरे पर NSUI दिखाएगी काले झंडे, प्रत्यक्ष चुनाव की मांग मुख्यमंत्री मोहन यादव के हरदा आगमन पर यातायात डायवर्सन प्लान जारी हंडिया में अवैध अतिक्रमण का मामला: उपसरपंच पर ₹20 हजार लेने का आरोप, जगह हटाई लेकिन रकम वापस नहीं हु... विद्यार्थियों को दी गई कानूनी अधिकारों और बाल संरक्षण अधिनियमों की जानकारी मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज रोजगार स्वरोजगार मेला ‘युवा संगम’ में 33 युवाओं का प्राथमिक चयन हुआ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 9 अक्टूबर को हरदा आयेंगे 9 वें पोषण पखवाड़ा का जिला स्तरीय समापन कार्यक्रम आयोजित ऑपरेशन-100 में बड़ा खुलासा, नशा तस्करी में शिक्षक से लेकर NSG कमांडो तक शामिल भिलाई केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, 50 से ज्यादा ड्रम जले - 2 टैंकर खाक

जिला पंचायत सामान्य सभा एवम सामान्य प्रशासन की बैठक संपन्न 

मकड़ाई समाचार हरदा। जिला पंचायत सभागृह में जिला पंचायत अध्यक्ष गजेन्द्र शाह की अध्यक्षता में जिला पंचायत की सामान्य सभा एवं प्रशासन समिति की बैठक हुई। बैठक में जिला पंचायत में प्रशिक्षण एवं बैठक कक्ष निर्माण का निर्णय लिया गया, इस  दौरान पीएचई विभाग के द्वारा बताया गया कि ग्रीष्म कालीन पेय जल हेतु हैंड पंप की मरम्मत कार्य प्रगति पर है। वार्षिक लक्ष्य अनुसार इस माह में 20 नवीन हैंड पंप का निर्माण किया जा सकता है। जिले में 163 ग्राम में नल जल योजना के टेंडर हो चुके है, शेष ग्राम में कार्य प्रगति पर है। कृषि विभाग के द्वारा बताया गया कि जिन किसानों के द्वारा पंजीयन कराया गया वह अपनी फसल किसी भी केंद्र में बेच सकता है। बैठक में उपस्थित सभी विभाग प्रमुखों ने अपनी विभागीय योजना की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। श्री शाह के द्वारा सभी विभाग  प्रमुख को निर्देशित किया गया कि अपने विभागीय योजना के लक्ष्य को समय सीमा में पूर्ण करे । बैठक में जिला पंचायत हरदा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित सिसोनिया, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दर्शन सिंह गहलोद सहित जिला पंचायत सदस्य उपस्थित थे।