jhankar
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री के हरदा दौरे पर NSUI दिखाएगी काले झंडे, प्रत्यक्ष चुनाव की मांग मुख्यमंत्री मोहन यादव के हरदा आगमन पर यातायात डायवर्सन प्लान जारी हंडिया में अवैध अतिक्रमण का मामला: उपसरपंच पर ₹20 हजार लेने का आरोप, जगह हटाई लेकिन रकम वापस नहीं हु... विद्यार्थियों को दी गई कानूनी अधिकारों और बाल संरक्षण अधिनियमों की जानकारी मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज रोजगार स्वरोजगार मेला ‘युवा संगम’ में 33 युवाओं का प्राथमिक चयन हुआ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 9 अक्टूबर को हरदा आयेंगे 9 वें पोषण पखवाड़ा का जिला स्तरीय समापन कार्यक्रम आयोजित ऑपरेशन-100 में बड़ा खुलासा, नशा तस्करी में शिक्षक से लेकर NSG कमांडो तक शामिल भिलाई केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, 50 से ज्यादा ड्रम जले - 2 टैंकर खाक

केवल चुनावी बजट – पूर्व विधायक डॉ. दोगने

मकड़ाई समाचार हरदा। पूर्व विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने द्वारा भा.ज.पा. सरकार द्वारा बुधवार को पेश किए गए सदन में पेश किए गये बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा की सरकार द्वारा लोभ-लुभावना बजट सिर्फ इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए दिया गया है। बजट सिर्फ पेपर पर दिखाने वाला है। पिछला बजट लगभग ढाई लाख करोड़ का था। जिसकी करोड़ों रुपए की राशि सरकार के मंत्रियों द्वारा लैप्स करवा दी गई। जिस राशि से जनता के लिए विकास कार्य होना थे वह राशि मंत्रियों द्वारा खर्च ही नहीं की गई। तो फिर सरकार द्वारा बजट बनाने का क्या फायदा। इस बार भी जो बजट पेश किया गया है उसकी भी करोड़ों रुपए की राशि ऐसे ही लेप्स हो जाएगी जनता को इसका कोई लाभ नहीं मिल पाएगा। बजट सिर्फ कागजों तक ही सीमित रहता है। भाजपा सरकार द्वारा जनता को गुमराह करने का कार्य किया जा रहा है। जिस तरह अडानी ने अपनी आय कागज पर दिखा कर विश्व के दूसरे नंबर के आदमी बन गए थे। उसी तरह यह बजट भी सिर्फ कागजों पर है और यह धड़ाम से गिरेगा।