jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : आंगन मिलन सेवा में गूंजा सेहत का संदेश, महिलाओं को पोषण और एनीमिया से बचाव की दी जानकारी गांधी जयंती पर भाजपा ने दिया स्वच्छता का संदेश, झाड़ू लेकर मैदान में उतरे कार्यकर्ता वरिष्ठ अधिवक्ता के घर ऑफिस में मारपीट का आरोप, अधिवक्ता घायल; 7 लोगों पर मामला दर्ज छोटी हरदा के लाल रामविलास हुंडा को मिलेगा के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार हंडिया की दुकानों में बिजली तो भरपूर, पर कनेक्शन का हिसाब कौन बताएगा? गाँव वालों ने किया लाड़ली का भव्य स्वागत: चतरखेड़ा की बेटी अनामिका रघुवंशी बनीं एएसआई , जश्न में डूबा... बानापुरा शराब दुकान में मिलावट का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं

जीएसटी टीम ने किराना व्यापारी के सभी बाउचर, दूसरे दिन भी खंगाले कार्रवाई जारी रही

के के यदुवंशी मकड़ाई समाचार सिवनी मालवा। नर्मदापुरम जिले की सिवनी मालवा तहसील में गुरुवार शुक्रवार को जीएसटी विभाग ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की। यह कार्रवाई गुरुवार को देर रात तक कार्रवाई के बाद दुकान सील कर दी थी जो दूसरे दिन शुक्रवार को शाम तक जारी रही दुकानदारों के गोदामों की जांच जीएसटी विभाग की टीम कर रही है। गुरुवार रात कार्रवाई पूरी नहीं होने के चलते दुकानों को सील कर दिया गया था।

वहीं शुक्रवार सुबह से कार्रवाई पुन: शुरू की गई। जीएसटी विभाग ने बड़े पान मसाला कारोबारियों के ठिकानों पर दबिश दी। इसमें रितेश ट्रेडर्स, पवन ट्रेडर्स, माहेश्वरी ट्रेडर्स सहित माहेश्वरी ट्रेडर्स शामिल है। जांच टीम की कार्रवाई जारी है।जीएसटी की टीम ने शहर की थोक किराना दुकानों पर जीएसटी चोरी के मामले में दूसरे दिन भी कार्यवाही जारी रखी जीएसटी अधिकारियों की कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप है और कई व्यापारियों ने कार्रवाई की बात सुनकर अपनी दुकान 2 दिन से बंद रखी है जीएसटी की चोरी करने वाले व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

- Install Android App -

व्यापारी पर टर्न ओवर के मुताबिक टैक्स जमा नहीं करने का आरोप है। फिलहाल जीेएसटी की टीम दस्तावेजों की जांच 2 दिनों से कर रही है विभाग के साथ स्थानीय पुलिस टीम भी है जीएसटी की टीम पहुंचते ही दुकान के संचालक और कर्मचारियों को बाहर जाने से रोक दिया था। टीम द्वारा किराना दुकान का बिल वाउचर को खंगाला जा रहा है इस कार्रवाई से व्यापारी वर्ग में हड़कंप मचा हुआ है।टीम ने दुकान संचालक को जांच के लिए सभी बिल वाउचर देने को कहा। इसके बाद टीम दुकान संचालक के गोदाम में पहुंची और वहां स्टाक की जांच हुई जहां बड़ा घोटाला की बात कही जा रही है।

खरीदे जाने वाले एक-एक सामान के बिलों की जांच की जा रही है बताया जा रहा है कि किराना दुकान संचालक थोक व्यापारी है। साथ ही जितना उसका टर्नओवर है, उतना जीएसटी नहीं जमा कर रहा था। इसी शिकायत के चलते जीएसटी की टीम यहां जांच करने पहुंची है। संस्थान के सारे दस्तावेज की जांच की जा रही है।

जीएसटी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद हम पत्रकारों को जानकारी देंगे आपको बता दें कि लगातार 2 दिन से थोक व्यापारी के यहां जांच चल रही है सूत्रों की माने तो बहुत दिन से यह व्यापारिक जीएसटी चोरी कर रहा था जिसकी लगातार शिकायत विभाग को मिल रही थी विभाग के अधिकारियों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि जांच में जीएसटी चोरी का बड़ा खुलासा होगा।