jhankar
ब्रेकिंग
गुर्जर महिला मंडल की हुंकार—नशे से दूरी, समाज में एकता और बेटियों-बहुओं की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर 25 शिकायतों का मौके पर निराकरण एसडीएम विजय राय ने किया बांदरखोह गौशाला का औचक निरीक्षण, घायल गोवंश की मौके पर की मरहम-पट्टी 20 अगस्त 2026 हरदा जिले की प्रमुख खबरें हरदा में बदले मौसम से बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा,स्थानीय प्रशासन से साफ-सफाई... संत सिंगाजी महाराज का 467वां निर्वाण दिवस कल मनाया जाएगा "बूथ की जमीनी स्थिति जाने बिना संगठन मजबूत नहीं होगा" - उषा नायडू हरदा : दूध विक्रेताओं की हड़ताल, डेयरी संचालकों ने किया विरोध 🕉️ तिलभांडेश्वर कांवड़ यात्रा 24 अगस्त को, विधायक अभिजीत शाह करेंगे शुभारंभ हरदा रेलवे स्टेशन पर महिला यात्री की तबीयत बिगड़ी, इलाज के दौरान मौत 

ज्ञान गंगा स्कूल में मनाया कृष्ण जन्मोत्सव, निकाली शोभायात्रा

हरदा। ज्ञान गंगा हायर सेकेंडरी स्कूल में बड़े धूमधाम से कृष्ण जन्म उत्सव मनाया गया । प्रातः से ही नन्हे मुन्ने बच्चे राधा कृष्ण, वासुदेव, सुदामा, कंस, यशोदा, नंद बाबा, देवकी आदि का रूप धारण करके विद्यालय आये। विधिवत आरती पूजन करने के पश्चात डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चा सजीव झांकी के साथ शोभा यात्रा स्कूल परिसर से निकलकर मेजर जोशी कॉलोनी, शिक्षक कॉलोनी, तवा कॉलोनी, बड़ी सिंधी कॉलोनी, महाराणा प्रताप चौक, नेहरू स्टेडियम, जिला पंचायत होते हुए वापस संस्था में आगमन हुआ, शोभा यात्रा का नगर में जनता जनार्दन द्वारा जमकर पुष्प वर्षा एवं फलाहार से स्वागत किया गया। शोभायात्रा जैसे ही निकली तो रिमझिम वर्षा भी शुरू हो गई ऐसा लग रहा था मानो देवराज इंद्र यात्रा एवं भगवान मुरली मनोहर का स्वागत कर रहे हो।
अंत में संस्था प्राचार्य एवं समस्त ज्ञान गंगा स्कूल परिवार ने नगर की जनता जनार्दन, पुलिस प्रशासन एवं समस्त पालकों का आभार व्यक्त किया एवं शुभकामनाएं दी। तत्पश्चात माखन मिश्री के प्रसाद वितरण के बाद यात्रा का समापन किया गया।