jhankar
ब्रेकिंग
लापरवाही अनदेखी: एंबुलेंस नहीं पहुंची तो निजी वाहन से अस्पताल लाई गई प्रसूता, गेट पर बिगड़ी तबीयत कुड़मी जाति को केंद्रीय पिछड़ा वर्ग सूची में शामिल करने की मांग, आयोग को भेजा ज्ञापन 25 सितंबर से प्रदेश में शुरू हो जाएगी “मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा” अंतर्गत इंटरसिटी व इंट्रासिटी ब... खुशियों की दास्तां : प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना से बदली खेती की राह हरदा में होगी राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता पिछले 24 घंटों में जिले में 7.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर विशेष कार्यक्रम सम्पन्न बधिर व्यक्तियों के अंतर्राष्ट्रीय सप्ताह के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वड़नगर से वाराणसी जा रहे सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से किया वर्चुअली संवा... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत ग्राम कायदा में प्रस्तावित शिविर स्थगित

झाड़ियों के बीच मिला नवजात, राहगीरों ने पहुंचाया अस्पताल

6 घंटे पहले जन्मे बच्चे को इस तरह सुनसान जगह पर छोड़कर अज्ञात लोग फरार हो गए

- Install Android App -

मकड़ाई समाचार रतलाम। रतलाम के आलोट थाना क्षेत्र के थूरिया गांव में सड़क किनारे झाड़ियों में एक नवजात बच्चा लावारिस हालत में मिला है। पुलिस को ग्रामीणों से सूचना मिली की एक नवजात बच्चा सुनसान सड़क के किनारे झाड़ियों में पड़ा हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस के साथ आलोट शासकीय अस्पताल की टीम पहुंची और बच्चे को सुरक्षित शासकीय अस्पताल लेकर गई, जहां चिकित्सा इकाई में बच्चे को रखा गया है।

आलोट स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर कादिर के अनुसार बच्चे का जन्म कुछ ही घंटों पहले हुआ है। 6 घंटे पहले जन्मे बच्चे को इस तरह सुनसान जगह पर छोड़कर अज्ञात लोग फरार हो गए। गनीमत रही कि राहगीरों ने बच्चे के रोने की आवाज सुन ली अन्यथा जंगली जानवर भी नवजात को अपना शिकार बना सकते थे। वहीं, आलोट थाना पुलिस नवजात के परिजनों की तलाश शुरू कर रही है।