jhankar
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 18 सितम्बर को मसनगांव में लगेगा शिविर सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ प्रदेश में 17 सितम्बर को दीप प्रज्ज्वलित और रक्तदान शिविरों में जनभागीदारी से करेंगे शंखनाद नगरीय निकायों में डॉग केचर खरीदे जाएं - कलेक्टर ‘‘आशीर्वाद का दीया’’ कार्यक्रम हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 4 प्रकरण दर्ज हरदा में 17 सितम्बर होगा ‘नमो युवा शक्ति’ कार्यक्रम जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक संपन्न पीएम विश्वकर्मा योजना के 3 वर्ष पूर्ण होने पर जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने हर बुधवार आयोजित हो रहा जैविक हाट बाजार

झारखंंड के देवघर में रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा, बचाए गए 46 लोग, 1 महिला की मौत

Jahrkhand Deoghar Ropeway Accident : झारखंड के देवघर जिले के त्रिकूट पहाड़ रोपवे हादसे में फंसे लोगों के लिए चलाया गया रेस्क्यू ऑपरेशन मंगलवार दोपहर करीब 12.30 बजे पूरा हो गया। फंसे 48 लोगों में से 46 को बचा लिया गया है। मंगलवार को रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एक महिला नीचे गिर गई। रस्सी टूटने हादसा यह हुआ। इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। इससे पहले इनमें शख्स एक बचाव के दौरान हेलिकॉप्टर से नीचे गिर गया था। इससे पहले देवघर के उपायुक्त ने जानकारी दी है कि एयरफोर्स व एनडीआरएफ की टीम लोगों को सुरक्षित निकालने में जुटी हुई थी। दुर्घटना के बाद NDRF, ITBP, वायुसेना और बीएसएफ के जवान लोगों को सुरक्षित निकालने की कोशिश में लगातार जुटे हुए रहे।

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि देवघर त्रिकूट रोपवे हादसे में फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए प्रशासन, सेना और NDRF की टीम पूरी मुस्तैदी के साथ काम कर रही है. स्थिति पर लगातार नजर बनी हुई है. शीघ्र ही सभी सकुशल निकाल लिए जायेंगे। रोपवे पर फंसे हुए लोगों को नीचे उतारने के लिए राज्य सरकार ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से भी सहायता का आग्रह किया है।

- Install Android App -

कैसे हुआ हादसा?

देवघर के त्रिकूट पर्वत रोपवे में रविवार की शाम बड़ा हादसा हो गया। शाम 4:30 बजे के करीब पहाड़ की चोटी पर स्थित रोप-वे के यूटीपी स्टेशन का रोलर अचानक टूट गया। इसके बाद रोपवे की 23 ट्रॉलियां एक झटके में सात फीट नीचे लटक गयीं। इसके बाद ऊपर की एक ट्रॉली 40 फीट नीचे खाई में गिर गयी, जिसमें फंसे पांच लोगों को स्थानीय लोगों और रोप-वे कर्मियों ने मिलकर बाहर निकाला। हादसे के दौरान सबसे नीचे की दो ट्रॉली पत्थर से जोरदार ढंग से टकरा गयी। इन दोनों ट्रॉलियों में सवार सभी लोग बुरी तरह घायल हो गये।