jhankar
ब्रेकिंग
गौमाता को दी अंतिम विदाई, 25 वर्षों तक परिवार का हिस्सा रहीं गाय का विधि-विधान से किया अंतिम संस्कार आज 12 जुलाई 2026 को हरदा जिले की खबरो की झलक आज 12 जुलाई 2026, दिन रविवार को पढि़ए मध्य प्रदेश की 20 मुख्य खबरें Makdaiexpress24.com आज 12 जुलाई 2026, रविवार - भारत मुख्य खबरें TOP 20 NEWS आज 12 जुलाई 2026, रविवार - विदेश की मुख्य 20 खबरें आज का पंचांग - रविवार, 12 जुलाई 2026  📅 आदिवासी महिला के अंतर्वस्त्र से मोबाइल निकाल पुलिसकर्मी ने 181 पर चोरी की शिकायत की बन्द ! महिला ने ... किराए के एक कमरे से शुरू हुआ सपना, आज 250 बच्चों का भविष्य संवार रहा है 'आकाश गंगा स्कूल' सिवनी मालवा में छत पर फंसे नंदी का सफल रेस्क्यू, नागरिकों की मदद से सुरक्षित उतारा गया हंडिया में रविवार को 5 घंटे रहेगा बिजली शटडाउन, 33 केवी लाइन मेंटेनेंस के चलते बंद रहेंगे सभी 11 केव...

harda news : शादी के दो साल बाद पत्नी के चरित्र पर करने लगा शंका, मायके में आकर कहा- मेरे साथ चलना हो तो 2 लाख रुपए दो, पत्नी ने दर्ज कराई fir

मकड़ाई समाचार हरदा। सिविल लाइन थाने में एक महिला ने अपने पति और जेठ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने अनीता पति अजय बाथोले की शिकायत पर धारा 489 ए, 294, 34 का मामला दर्ज कर लिया है। थाना क्षेत्र के गांव गहाल की रहने वाली अनीता का विवाह करीब 8 साल पहले देवास जिले के गांव नेमावर में रहने वाले अजय पिता मोहन बाथोले के साथ सामूहिक विवाह सम्मेलन में हुआ था। जिसके बाद अजय से उसकी एक छः साल की बेटी और तीन साल का एक बेटा है। महिला का कहना है कि शादी के दो साल तक तो सुसराल में उसे अच्छे से रखा गया। उसके बाद पति उसके चरित्र पर शंका करने लगा और पति अजय और जेठ विजय दोनों मिलकर मुझे प्रताड़ित करने लगे।

- Install Android App -

यह बात मैंने अपने पिता को भी बताई लेकिन मुझे बच्चो के साथ ससुराल में ही रहना था इस बात को लेकर उनकी प्रताड़ना को सहन करती रही। उसके बाद से बीते 8 महीने से रोज गाली-गलौज और तानों से परेशान होकर 8 महीने से अपने पिता के घर रह रही हूं। पीड़िता ने बताया कि करीब एक महीने पहले उसका पति अजय उसके मायके आया था। उसने कहा कि यदि मेरे साथ चलना है तो दो लाख रुपये हों तो चलना। मेरे पिता की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने की बात बताई तो उसने मेरे साथ गाली-गलौज कर मेरी 6 साल की बेटी को अपने साथ लेकर चला गया। इस दौरान मेरे पति ने मेरे भाई के साथ भी झूमाझटकी की थी। जिसके बाद पीड़िता ने पिता और भाई के साथ आकर पति और जेठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।