jhankar
ब्रेकिंग
विपणन संघ व एम.पी. एग्रो केंद्रों पर उर्वरक वितरण अस्थायी रूप से स्थगित 66 बच्चे घुटने-कमर तक पानी में नदी पार कर जाते हैं स्कूल  खातेगांव विधानसभा की पटरानी पंचायत का माम... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 10 प्रकरण दर्ज पिछले 24 घंटों में जिले में एक मि.मी. औसत वर्षा दर्ज संपर्क अभियान के तहत आयोजित होंगे शिविर कलेक्टर ने ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया हंडिया : 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' के तहत किशोरियों ने जाना सरकारी व्यवस्था का कामकाज, एक्सपोजर विजिट स... 35 लाख की बकाया वसूली: हरदाखुर्द की 7 हेक्टेयर भूमि कुर्क, राशि जमा नहीं करने पर होगी नीलामी बेरोजगार युवाओं हेतु सुरक्षा जवान एवं ड्रोन पायलेट भर्ती हेतु लगेंगे शिविर बाल सुरक्षा, शिक्षा, बाल विवाह की रोकथाम, बाल स्वास्थ्य के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न

ट्रक-जीप की आमने सामने की जोरदार टक्कर जीप के परखच्चे उडे़, बाबा रामदेव के दर्शन कर आ रहे 5 यात्रियो की दर्दनाक मौत

मकड़ाई समाचार जयपुर|जैसलेमर में बाबा रामदेव के दर्शन कर सालासार बालाजी के दर्शन करने आ रहे लोगों के लिए एक ट्रक काल बन गया। ट्रक ने आगे चल रहे वाहन को ओरवटेक करने के दौरान सामने से आ रही जीप को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि जीप के परखच्चे उड़ गए। उसमें आगे की ओर लोग बैठे थे उनके भी दर्दनाक मौत हो गई। अब तक पांच लोगों की मौत हुई है। करीब दस लोग घायल हैं।

- Install Android App -

इनमें से पांच की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद हालात ये हो गए कि पुलिस को जीप का हिस्सा काटकर टुकडों में शवों को बाहर निकालना पडा। हादसे देर रात नागौर जिले में हुआ। सुरपालिया थाना इलाके में हुए इस हादसे के बारे में पुलिस ने बताया कि ट्रक ने क्रूजर जीप को टक्कर मार दी। हादसे में रामदेवरा से लौटकर खाटूश्यामजी के दर्शनों को जा रहे पांच जनों की दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि नौ जने गंभीर घायल हो गए है। घायलों को नागौर के जेएलएन चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रात करीब साढ़े दस बजे सीकर जिले के आभावास ,रींगस निवासी क्रूजर जीप में सवार एक दर्जन से अधिक यात्री बाबा रामदेवजी के दर्शन कर सालासर बालाजी जा रहे थे। उसी दौरान बुरडीफाटा के निकट सामने से आते ट्रक ने ओवरटेक करते हुए उनकी जीपको चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि कार सवार फूलचंद, रोहिताश, कौशल्या, हेमराज व रुकमा की मौके पर ही मौत हो गई। घायल राजेश ने बताया कि सभी लोग रामदेवरा से लौटते हुए सालासर बालाजी के दर्शन करते हुए गांव आभावास लौटने वाले थे ।
इसी बीच बुरडीफाटा के पास हादसा हो गया। सूचना मिलने पर जायल डिप्टी रामेश्वरलाल भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने बताया कि चेनी देवी, रामावतार, राजेश, विष्णुदत्त, शांता लाला, सजना, लक्की, कन्हैयालाल, दापी देवी, रविन्द्र घायल हो गए। घायलों को नागौर के जेएलएन चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। दो जनों के मामूली चोट आई है। हादसे की जानकारी मिलते ही आस.पास के बड़ी संख्या में ग्रामीण दौड़ पड़े। उन्होंने घायलों को बाहर निकाला और एम्बुलेंस की मदद से नागौर भेजा।