jhankar
ब्रेकिंग
15 अगस्त के ध्वजारोहण समारोह की तैयारियों को लेकर अखिल भारतीय बलाई महासभा की बैठक हरदा : जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी हरदा में अनुसूचित जाति जनजाति सामाजिक संगठनों के द्वारा बड़... इंदौर: बस का किराया 1.5 गुना तक बढ़ा  रक्षाबंधन से पहले लाड़ली बहनों की बढ़ी परेशानी कोलकाता: कांचरापाड़ा में ममता बनर्जी के काफिले का विरोध, 'चोर-चोर' के नारे और कीचड़-जूते फेंकने का आ... महाराष्ट्र-गुजरात में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.3 तीव्रता, लोग घरों से बाहर निकले नासिक, सूर... जबलपुर: शराबी बेटे ने 75 साल की मां को सड़क पर घसीटा-पीटा, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने शुरू की तला... देवास: कोतवाली पुलिस की दबिश, कैंपेन ग्राउंड के पास जुए का अड्डा पकड़ा, 8 आरोपी गिरफ्तार खाली प्लॉट... भोपाल: नन्हे चाचा डेयरी के मिक्स दूध में डिटर्जेंट मिला, खाद्य लाइसेंस निलंबित, 7 लाख का घी भी जब्त ... धार में भीषण सड़क हादसा: महाकाल दर्शन कर लौट रहे 6 गुजराती युवकों की मौत, 1 घायल वैन-ट्रॉले की टक्क... हंडिया बस स्टैंड अतिक्रमण मामला: जांच के आश्वासन के बाद भी कार्रवाई नहीं, अब पक्के टप में धड़ल्ले से...

35 लाख की बकाया वसूली: हरदाखुर्द की 7 हेक्टेयर भूमि कुर्क, राशि जमा नहीं करने पर होगी नीलामी

हरदा, : कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के निर्देश पर जिले में लंबित राजस्व बकाया की वसूली के लिए सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में ग्राम हरदाखुर्द के बकायादार संदीप पिता लक्ष्मीनारायण की लगभग 7 हेक्टेयर कृषि भूमि को 35 लाख रुपये की बकाया राशि की वसूली के लिए कुर्क किया गया है।

राजस्व विभाग के अनुसार बकायादार को कई बार बकाया राशि जमा करने का अवसर दिया गया, लेकिन राशि जमा नहीं करने पर कुर्की की कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई अनुविभागीय दंडाधिकारी अशोक डेहरिया के मार्गदर्शन में तहसीलदार महेंद्र चौहान, राजस्व निरीक्षक, ग्राम चौकीदार एवं माल जमादार की उपस्थिति में संपन्न हुई।

- Install Android App -

तहसीलदार महेंद्र चौहान ने बताया कि यदि निर्धारित समय सीमा में बकाया राशि जमा नहीं की गई तो कुर्क की गई भूमि की सार्वजनिक नीलामी की जाएगी। नीलामी संबंधी विज्ञप्ति शीघ्र जारी होगी, जिसमें इच्छुक व्यक्ति निर्धारित प्रक्रिया के तहत भूमि क्रय कर सकेंगे।

राजस्व विभाग ने बकायादारों से अपील की है कि अवैध खनन से संबंधित जुर्माना, डायवर्सन शुल्क एवं अन्य लंबित राजस्व बकाया तत्काल जमा करें। निर्धारित समय में राशि जमा नहीं करने वाले बकायादारों के विरुद्ध कुर्की एवं नीलामी जैसी वैधानिक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।