jhankar
ब्रेकिंग
नरसिंहपुर क्राइम अपडेट: जंगल में मिली 8 साल की छात्रा का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, पड़ोसी ... बोरी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, बड़ा हादसा टला हंडिया : प्लास्टिक मुक्त हंडिया की ओर सख्त कदम: हाट बाजार में सीईओ राजेश्वरी चौहान का औचक निरीक्षण, ... 30 अगस्त तक करें आवेदन, दाल मिल स्थापना पर मिलेगा 25 लाख रुपये तक का अनुदान 6 अगस्त 2026 हरदा जिले की खबरे  अनिश्चितकालीन आंदोलन पर बैठे पटवारियों को भारतीय मजदूर संघ का समर्थन बच्चों को स्कूल ले जा रही वैन की टक्कर से बछड़ा घायल, बड़ा हादसा टला  वैन में सवार थे स्कूली बच्चे,... अमानक खरपतवार नाशक: बीएएसएफ और स्थानीय डीलर को कृषि विभाग का नोटिस फर्जी निकला इमेजोथापर 10%, किसान... दाल-चूरी वाला माल रिजेक्ट होने पर विवाद, संचालक ने शिकायत को बताया निराधार हरदा में 11वीं के छात्र से मारपीट, जातिसूचक गालियां देने का आरोप; दो युवकों पर एससी/एसटी एक्ट के तहत...

हंडिया : प्लास्टिक मुक्त हंडिया की ओर सख्त कदम: हाट बाजार में सीईओ राजेश्वरी चौहान का औचक निरीक्षण, एक दुकानदार पर जुर्माना!

हंडिया। पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक मुक्त हंडिया के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से गुरुवार को साप्ताहिक हाट बाजार में प्रशासन ने व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया। जनपद पंचायत हरदा की मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजेश्वरी चौहान स्वयं हाट बाजार पहुंचीं और दुकानदारों से सीधे संवाद कर प्रतिबंधित प्लास्टिक एवं पॉलीथिन का उपयोग पूरी तरह बंद करने की समझाइश दी।

निरीक्षण के दौरान बाजार की विभिन्न दुकानों का बारीकी से निरीक्षण किया गया। व्यापारियों को शासन के प्लास्टिक प्रतिबंध संबंधी नियमों की जानकारी देते हुए कपड़े के थैले एवं अन्य पर्यावरण-अनुकूल विकल्प अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। अभियान के दौरान प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करते पाए जाने पर एक दुकानदार के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया गया।

- Install Android App -

सीईओ राजेश्वरी चौहान ने कहा कि “प्लास्टिक मुक्त हंडिया केवल प्रशासन का अभियान नहीं, बल्कि जनभागीदारी का संकल्प है। यदि प्रत्येक नागरिक और व्यापारी अपनी जिम्मेदारी निभाए, तो हंडिया को स्वच्छ, सुंदर और प्रदूषण मुक्त बनाया जा सकता है।”

उन्होंने स्पष्ट किया कि प्लास्टिक प्रतिबंध के पालन को लेकर आने वाले समय में भी नियमित निरीक्षण किए जाएंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध बिना किसी ढील के कार्रवाई जारी रहेगी।

निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार कैलाश यादव, राजस्व निरीक्षक उत्तम पारदे, ग्राम पंचायत सचिव नर्मदा प्रसाद धान्वे, ब्लॉक समन्वयक अतुल आपले, इंजीनियर अमित चौकिकर, कोटवार राजकुमार डाबरे, भरत चौरसिया सहित प्रशासनिक अमला मौजूद रहा।