jhankar
ब्रेकिंग
30 अगस्त तक करें आवेदन, दाल मिल स्थापना पर मिलेगा 25 लाख रुपये तक का अनुदान 6 अगस्त 2026 हरदा जिले की खबरे  अनिश्चितकालीन आंदोलन पर बैठे पटवारियों को भारतीय मजदूर संघ का समर्थन बच्चों को स्कूल ले जा रही वैन की टक्कर से बछड़ा घायल, बड़ा हादसा टला  वैन में सवार थे स्कूली बच्चे,... अमानक खरपतवार नाशक: बीएएसएफ और स्थानीय डीलर को कृषि विभाग का नोटिस फर्जी निकला इमेजोथापर 10%, किसान... दाल-चूरी वाला माल रिजेक्ट होने पर विवाद, संचालक ने शिकायत को बताया निराधार हरदा में 11वीं के छात्र से मारपीट, जातिसूचक गालियां देने का आरोप; दो युवकों पर एससी/एसटी एक्ट के तहत... विपणन संघ व एम.पी. एग्रो केंद्रों पर उर्वरक वितरण अस्थायी रूप से स्थगित 66 बच्चे घुटने-कमर तक पानी में नदी पार कर जाते हैं स्कूल  खातेगांव विधानसभा की पटरानी पंचायत का माम... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 10 प्रकरण दर्ज

6 अगस्त 2026 हरदा जिले की खबरे 

अष्टमी पर तजपुरा में भैरव बाबा का होगा विशेष श्रृंगार, महाआरती और महाप्रसादी वितरण आज

हरदा | करताना-गोंदागांव -रुची मार्ग पर स्थित तजपुरा में बरगद के पेड़ पर विराजमान भैरव बाबा के दरबार में गुरुवार को अष्टमी के अवसर पर विशेष धार्मिक आयोजन होगा।

सुबह से ही बाबा का आकर्षक श्रृंगार किया जाएगा। इसके बाद विधि-विधान से महाआरती कर महाप्रसादी का भोग लगाया जाएगा। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। अष्टमी पर आसपास के कई जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं से समय पर पहुंचकर दर्शन-पूजन करने और धार्मिक आयोजन में शामिल होने की अपील की है।

पीपलेश्वर महादेव मंदिर में संगीतमय अखंड रामायण पाठ, उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

करताना | सावन माह में क्षेत्रभर का माहौल भक्तिमय बना हुआ है। गांव सहित आसपास के कई गांवों के मंदिरों में एक माह तक चलने वाले अखंड रामायण पाठ का आयोजन हो रहा है। कहीं सुबह पाठ हो रहा है तो कहीं रात्रि में पाठ हो रहा है।

ग्रामीण श्रद्धा और उत्साह के साथ रामचरितमानस का पाठ कर रहे हैं। ईश्वर स्थित पीपलेश्वर महादेव मंदिर में प्रतिदिन रात्रि के समय ग्रामीणों के सहयोग से संगीतमय अखंड रामायण पाठ हो रहा है। मधुर भजनों और चौपाइयों से मंदिर परिसर देर रात तक गूंजता रहता है। पाठ के समापन पर भगवान श्रीराम की आरती होती है। श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा जाता है।

आयोजन में महिलाएं शामिल हैं। युवा शामिल हैं। बुजुर्ग शामिल हैं। सावन माह के इस आयोजन से पूरे क्षेत्र में आस्था और श्रद्धा का माहौल बना हुआ है। आध्यात्मिक वातावरण भी बन रहा है।

- Install Android App -

फसल बीमा से वंचित किसानों ने पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल से मिलकर सौंपा ज्ञापन

खिरकिया | खरीफ फसल 2025 के बीमा से वंचित किसानों की समस्या को लेकर खिरकिया तहसील के 8 गांवों के किसानों का प्रतिनिधिमंडल भोपाल पहुंचा। किसानों ने पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल से मुलाकात कर बीमा व पीएम फसल बीमा योजना का लाभ दिलाने की मांग रखी।

प्रतिनिधिमंडल में खिरकिया तहसील ग्राम डेडगांव, कानपुरा, शोभापुर, खिरकिया, पोखरनी के किसान शामिल थे।

कावड़ यात्रा को लेकर आज होगी विशेष बैठक

शाम 8 बजे सरस्वती स्कूल में होगी चर्चा

हरदा | “जय भोले कावड़ यात्रा” की तैयारियों को लेकर गुरुवार शाम 8 बजे सरस्वती स्कूल, विवेकानंद कॉम्प्लेक्स में एक विशेष बैठक आयोजित की जाएगी।

बैठक में यात्रा की व्यवस्थाओं और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा होगी। आयोजन समिति ने सभी सनातनी सदस्यों और श्रद्धालुओं से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है।