jhankar
ब्रेकिंग
30 अगस्त तक करें आवेदन, दाल मिल स्थापना पर मिलेगा 25 लाख रुपये तक का अनुदान 6 अगस्त 2026 हरदा जिले की खबरे  अनिश्चितकालीन आंदोलन पर बैठे पटवारियों को भारतीय मजदूर संघ का समर्थन बच्चों को स्कूल ले जा रही वैन की टक्कर से बछड़ा घायल, बड़ा हादसा टला  वैन में सवार थे स्कूली बच्चे,... अमानक खरपतवार नाशक: बीएएसएफ और स्थानीय डीलर को कृषि विभाग का नोटिस फर्जी निकला इमेजोथापर 10%, किसान... दाल-चूरी वाला माल रिजेक्ट होने पर विवाद, संचालक ने शिकायत को बताया निराधार हरदा में 11वीं के छात्र से मारपीट, जातिसूचक गालियां देने का आरोप; दो युवकों पर एससी/एसटी एक्ट के तहत... विपणन संघ व एम.पी. एग्रो केंद्रों पर उर्वरक वितरण अस्थायी रूप से स्थगित 66 बच्चे घुटने-कमर तक पानी में नदी पार कर जाते हैं स्कूल  खातेगांव विधानसभा की पटरानी पंचायत का माम... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 10 प्रकरण दर्ज

अनिश्चितकालीन आंदोलन पर बैठे पटवारियों को भारतीय मजदूर संघ का समर्थन

हरदा | मध्य प्रदेश पटवारी संघ के प्रदेशव्यापी आह्वान पर जिले के पटवारी भी अनिश्चितकालीन आंदोलन पर बैठ गए हैं। बुधवार को भारतीय मजदूर संघ ने आंदोलनरत पटवारियों को अपना समर्थन दिया।

- Install Android App -

नर्मदापुरम संभाग प्रमुख जितेंद्र सोनी और जिलाध्यक्ष मुकेश धामंदे ने कहा कि प्रदेश में लगभग सभी विभागों के कर्मचारियों को समय-समय पर पदोन्नति का लाभ मिल रहा है, लेकिन पटवारी 20 साल से एक ही कैडर में फंसे हैं।

भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष ने कहा कि जल्द कैडर रिव्यू कर पटवारियों को पदोन्नति का लाभ दिया जाए। इससे न केवल उनका मनोबल बढ़ेगा बल्कि राजस्व कार्यों की गुणवत्ता और कार्यक्षमता में भी सुधार होगा।