jhankar
ब्रेकिंग
30 अगस्त तक करें आवेदन, दाल मिल स्थापना पर मिलेगा 25 लाख रुपये तक का अनुदान 6 अगस्त 2026 हरदा जिले की खबरे  अनिश्चितकालीन आंदोलन पर बैठे पटवारियों को भारतीय मजदूर संघ का समर्थन बच्चों को स्कूल ले जा रही वैन की टक्कर से बछड़ा घायल, बड़ा हादसा टला  वैन में सवार थे स्कूली बच्चे,... अमानक खरपतवार नाशक: बीएएसएफ और स्थानीय डीलर को कृषि विभाग का नोटिस फर्जी निकला इमेजोथापर 10%, किसान... दाल-चूरी वाला माल रिजेक्ट होने पर विवाद, संचालक ने शिकायत को बताया निराधार हरदा में 11वीं के छात्र से मारपीट, जातिसूचक गालियां देने का आरोप; दो युवकों पर एससी/एसटी एक्ट के तहत... विपणन संघ व एम.पी. एग्रो केंद्रों पर उर्वरक वितरण अस्थायी रूप से स्थगित 66 बच्चे घुटने-कमर तक पानी में नदी पार कर जाते हैं स्कूल  खातेगांव विधानसभा की पटरानी पंचायत का माम... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 10 प्रकरण दर्ज

हरदा में 11वीं के छात्र से मारपीट, जातिसूचक गालियां देने का आरोप; दो युवकों पर एससी/एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज

हरदा। शहर के एलआईसी कार्यालय के सामने 11वीं कक्षा के एक छात्र के साथ कथित मारपीट और जातिसूचक गालियां देने का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्र की शिकायत पर हरदा सिटी कोतवाली पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, डबल फाटक क्षेत्र निवासी 11वीं का छात्र 3 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 12:45 बजे अपने भाई हर्षल सोनकर के साथ स्कूल जा रहा था। इसी दौरान एलआईसी कार्यालय के सामने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया और विवाद शुरू कर दिया।

- Install Android App -

शिकायत में आरोप है कि दोनों आरोपियों ने छात्र के साथ अभद्र व्यवहार किया, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गालियां दीं और उसके साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके भाई के साथ भी धक्का-मुक्की की गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी वहां से फरार हो गए।

घटना में छात्र को चोटें आईं, जिसके बाद परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के बाद थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।

हरदा सिटी कोतवाली पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी तथा एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। मामले की जांच निरीक्षक रोशनलाल भारती को सौंपी गई है