jhankar
ब्रेकिंग
30 अगस्त तक करें आवेदन, दाल मिल स्थापना पर मिलेगा 25 लाख रुपये तक का अनुदान 6 अगस्त 2026 हरदा जिले की खबरे  अनिश्चितकालीन आंदोलन पर बैठे पटवारियों को भारतीय मजदूर संघ का समर्थन बच्चों को स्कूल ले जा रही वैन की टक्कर से बछड़ा घायल, बड़ा हादसा टला  वैन में सवार थे स्कूली बच्चे,... अमानक खरपतवार नाशक: बीएएसएफ और स्थानीय डीलर को कृषि विभाग का नोटिस फर्जी निकला इमेजोथापर 10%, किसान... दाल-चूरी वाला माल रिजेक्ट होने पर विवाद, संचालक ने शिकायत को बताया निराधार हरदा में 11वीं के छात्र से मारपीट, जातिसूचक गालियां देने का आरोप; दो युवकों पर एससी/एसटी एक्ट के तहत... विपणन संघ व एम.पी. एग्रो केंद्रों पर उर्वरक वितरण अस्थायी रूप से स्थगित 66 बच्चे घुटने-कमर तक पानी में नदी पार कर जाते हैं स्कूल  खातेगांव विधानसभा की पटरानी पंचायत का माम... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 10 प्रकरण दर्ज

30 अगस्त तक करें आवेदन, दाल मिल स्थापना पर मिलेगा 25 लाख रुपये तक का अनुदान

हरदा : जिले में दलहन फसलों के मूल्य संवर्धन और किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालनालय किसान कल्याण तथा कृषि विकास, मध्यप्रदेश द्वारा दलहनों में आत्मनिर्भरता मिशन के अंतर्गत वर्ष 2026-27 के लिए प्रसंस्करण एवं पैकेजिंग इकाई (दाल मिल) की स्थापना हेतु पात्र हितग्राहियों से 30 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास ने बताया कि योजना के अंतर्गत कृषक उत्पादक संगठन (एफपीओ), क्लस्टर लेवल फेडरेशन (सीएलएफ), प्राथमिक कृषि साख समिति (पैक्स) तथा पात्र व्यक्तिगत हितग्राही आवेदन कर सकते हैं। स्वीकृत परियोजना लागत पर 33 प्रतिशत अनुदान, अधिकतम 25 लाख रुपये तक शासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं शर्तों के अनुसार प्रदान किया जाएगा।

- Install Android App -

योजना का लाभ लेने के लिए बैंक ऋण प्राप्त करना अनिवार्य होगा। साथ ही कृषि अवसंरचना कोष (AIF) के अंतर्गत ब्याज सहायता का लाभ भी उपलब्ध रहेगा, जिससे हितग्राहियों को रियायती ब्याज दर पर ऋण मिल सकेगा।

उन्होंने बताया कि योजना की पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, नियम एवं शर्तों तथा ऑनलाइन आवेदन की विस्तृत जानकारी म.प्र. कृषि अभियांत्रिकी विभाग के पोर्टल पर उपलब्ध है। इच्छुक आवेदक अधिक जानकारी के लिए उप संचालक, किसान कल्याण तथा कृषि विकास कार्यालय, हरदा अथवा अपने विकासखंड के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी/कृषि विस्तार अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।