jhankar
ब्रेकिंग
नरसिंहपुर क्राइम अपडेट: जंगल में मिली 8 साल की छात्रा का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, पड़ोसी ... बोरी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, बड़ा हादसा टला हंडिया : प्लास्टिक मुक्त हंडिया की ओर सख्त कदम: हाट बाजार में सीईओ राजेश्वरी चौहान का औचक निरीक्षण, ... 30 अगस्त तक करें आवेदन, दाल मिल स्थापना पर मिलेगा 25 लाख रुपये तक का अनुदान 6 अगस्त 2026 हरदा जिले की खबरे  अनिश्चितकालीन आंदोलन पर बैठे पटवारियों को भारतीय मजदूर संघ का समर्थन बच्चों को स्कूल ले जा रही वैन की टक्कर से बछड़ा घायल, बड़ा हादसा टला  वैन में सवार थे स्कूली बच्चे,... अमानक खरपतवार नाशक: बीएएसएफ और स्थानीय डीलर को कृषि विभाग का नोटिस फर्जी निकला इमेजोथापर 10%, किसान... दाल-चूरी वाला माल रिजेक्ट होने पर विवाद, संचालक ने शिकायत को बताया निराधार हरदा में 11वीं के छात्र से मारपीट, जातिसूचक गालियां देने का आरोप; दो युवकों पर एससी/एसटी एक्ट के तहत...

नरसिंहपुर क्राइम अपडेट: जंगल में मिली 8 साल की छात्रा का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, पड़ोसी 28 वर्षीय युवक गिरफ्तार, पुलिस ने दर्ज किया मामला

नरसिंहपुर  | जिले के गोटेगांव थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली 8 वर्षीय छात्रा का अर्धनग्न शव जंगल में मिला है। पुलिस को आशंका है कि बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई।

इस मामले में पुलिस ने बच्ची के 28 वर्षीय पड़ोसी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

आरोपी पड़ोसी गिरफ्तार

- Install Android App -

जांच में सामने आया कि बच्ची के पड़ोस में रहने वाला 28 साल का युवक ही मुख्य संदेही है। बुधवार शाम को युवक बालिका को जंगल की ओर ले गया था।पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। आरोप है कि आरोपी ने बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाकर इस वारदात को अंजाम दिया और फिर शव को छिपा दिया।

 

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या और दुष्कर्म की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मामले की जांच तेजी से की जा रही है और सभी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। दोषी को कानून के तहत कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी। पीड़ित परिवार को हर संभव मदद मुहैया कराई जा रही है।