केके यदुवंशी पत्रकार
सिवनी मालवा। धरम कुंडी बस स्टैंड, इटारसी रोड पर दोपहर एक बोरो की गठान से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में किसी को कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। ट्रक चालक को ग्रामीणों की मदद से सकुशल बाहर निकाल लिया गया।जानकारी के अनुसार यह ट्रक इटारसी का बताया जा रहा है। ट्रक में बोरो की गठान लदी हुई थी। हादसे के समय ट्रक इटारसी रोड की तरफ जा रहा था।
घटनास्थल पर प्रत्येकदर्शी शेर सिंह दरबार ने बताया कि चालक आकाश ने बताया कि चलते समय चाबी नीचे गिर जाने से स्टेयरिंग लॉक हो गया। इसी वजह से वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया गाड़ी पलटने के बाद भी कोई बड़ी घटना नहीं हुई।घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और चालक को बाहर निकाला। मौके पर पहुंचे जनपद सदस्य शेर सिंह दरबार ने कहा कि यह बड़ा हादसा हो सकता था, लेकिन ईश्वर की कृपा से कोई घटना-दुर्घटना नहीं हुई।”
दोपहर को हुए इस हादसे के बाद रोड पर कुछ देर के लिए आवागमन प्रभावित हुआ।

