jhankar
ब्रेकिंग
15 अगस्त के ध्वजारोहण समारोह की तैयारियों को लेकर अखिल भारतीय बलाई महासभा की बैठक हरदा : जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी हरदा में अनुसूचित जाति जनजाति सामाजिक संगठनों के द्वारा बड़... इंदौर: बस का किराया 1.5 गुना तक बढ़ा  रक्षाबंधन से पहले लाड़ली बहनों की बढ़ी परेशानी कोलकाता: कांचरापाड़ा में ममता बनर्जी के काफिले का विरोध, 'चोर-चोर' के नारे और कीचड़-जूते फेंकने का आ... महाराष्ट्र-गुजरात में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.3 तीव्रता, लोग घरों से बाहर निकले नासिक, सूर... जबलपुर: शराबी बेटे ने 75 साल की मां को सड़क पर घसीटा-पीटा, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने शुरू की तला... देवास: कोतवाली पुलिस की दबिश, कैंपेन ग्राउंड के पास जुए का अड्डा पकड़ा, 8 आरोपी गिरफ्तार खाली प्लॉट... भोपाल: नन्हे चाचा डेयरी के मिक्स दूध में डिटर्जेंट मिला, खाद्य लाइसेंस निलंबित, 7 लाख का घी भी जब्त ... धार में भीषण सड़क हादसा: महाकाल दर्शन कर लौट रहे 6 गुजराती युवकों की मौत, 1 घायल वैन-ट्रॉले की टक्क... हंडिया बस स्टैंड अतिक्रमण मामला: जांच के आश्वासन के बाद भी कार्रवाई नहीं, अब पक्के टप में धड़ल्ले से...

बेरोजगार युवाओं हेतु सुरक्षा जवान एवं ड्रोन पायलेट भर्ती हेतु लगेंगे शिविर

हरदा :  मध्य प्रदेश राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से जी डी एक्स ग्रुप- ग्रेटर नोएडा एवं भारत सरकार के पसारा एक्ट 2005 के तहत 100 सुरक्षा जवान एवं 20 ड्रोन पायलेट एवं 30 सुरक्षा सुपरवाईज़र एवं कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती हेतू शिविर आयोजित किये जा रहे है।

जिला प्रबन्धक आजीविका मिशन रामनिवास कालेश्वर ने बताया कि 6 अगस्त को जनपद पंचायत टिमरनी, 7 व 10 अगस्त को जनपद पंचायत खिरकिया, 11 व 12 अगस्त को जनपद पंचायत हरदा में शिविर आयोजित किये जायेंगे। ये भर्ती शिविर सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक आयोजित किये जायेंगे।

कालेश्वर ने बताया कि भर्ती शिविर के लिये 10वी पास 18 से 40 वर्ष, ऊँचाई 168 सेमी, वजन 52 से 96 किलो एवं सुपरवाईज़र के लिये स्नातक $ कम्प्यूटर, उम्र 22 से 40 वर्ष, ऊँचाई 170 सेमी. वजन 55 से 96 किलो आवश्यक है।

- Install Android App -

इच्छुक युवा अपनी 10 वी उत्तीर्ण अंकसूची अथवा अधिकतम शैक्षणिक प्रमाण पत्र की छायाप्रति एवं आधार कार्ड की छायाप्रति, दो पासपोर्ट साईज फोटो के साथ स्वयं आजीविका मिशन कार्यालय में उपस्थित होकर आफलाईन आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती शिविर में दूसरे जिले के युवा भी आजीविका मिशन कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर आफलाईन आवेदन कर सकते है। शिविर आयोजन अथवा भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए भर्ती अधिकारी के मोबाइल नम्बर 9311947932, 9667989993 पर सम्पर्क किया जा सकता हैं।

चयनित युवाओं को जीडीएक्स ग्रुप के ट्रेनिंग सेंटर एन.आई.एम.टी कैंपस नियर परी चौक मेट्रो स्टेशन, एन.आई.एम.टी. कालेज प्रांगण में स्थित सेंटर में 15 दिन के आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इसके बाद प्रमाण पत्र के साथ मध्यप्रदेश के बड़े-बड़े ओद्योगिक क्षेत्रों में 21500 से 25,000 रूपये तक के मासिक सेलरी के साथ 58 वर्ष तक स्थाई नौकरी के साथ ही पीएफ ,पेंशन, जीवन बीमा, फेमिली मेडिकल सुविधा, सालाना वेतन में वृद्धि, लोन की सुविधा, प्रमोशन जैसी सुविधाओं के साथ ड्यूटी दौरान रहने व खाने की सुविधाएं रियायती दरों पर दी जाएगी।