jhankar
ब्रेकिंग
15 अगस्त के ध्वजारोहण समारोह की तैयारियों को लेकर अखिल भारतीय बलाई महासभा की बैठक हरदा : जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी हरदा में अनुसूचित जाति जनजाति सामाजिक संगठनों के द्वारा बड़... इंदौर: बस का किराया 1.5 गुना तक बढ़ा  रक्षाबंधन से पहले लाड़ली बहनों की बढ़ी परेशानी कोलकाता: कांचरापाड़ा में ममता बनर्जी के काफिले का विरोध, 'चोर-चोर' के नारे और कीचड़-जूते फेंकने का आ... महाराष्ट्र-गुजरात में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.3 तीव्रता, लोग घरों से बाहर निकले नासिक, सूर... जबलपुर: शराबी बेटे ने 75 साल की मां को सड़क पर घसीटा-पीटा, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने शुरू की तला... देवास: कोतवाली पुलिस की दबिश, कैंपेन ग्राउंड के पास जुए का अड्डा पकड़ा, 8 आरोपी गिरफ्तार खाली प्लॉट... भोपाल: नन्हे चाचा डेयरी के मिक्स दूध में डिटर्जेंट मिला, खाद्य लाइसेंस निलंबित, 7 लाख का घी भी जब्त ... धार में भीषण सड़क हादसा: महाकाल दर्शन कर लौट रहे 6 गुजराती युवकों की मौत, 1 घायल वैन-ट्रॉले की टक्क... हंडिया बस स्टैंड अतिक्रमण मामला: जांच के आश्वासन के बाद भी कार्रवाई नहीं, अब पक्के टप में धड़ल्ले से...

बाल सुरक्षा, शिक्षा, बाल विवाह की रोकथाम, बाल स्वास्थ्य के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न

हरदा :  जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग विवेक शर्मा के नेतृत्व में बुधवार को हरदा जिले की शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चारखेड़ा, में विद्यार्थियों के लिए बाल सुरक्षा, शिक्षा, बाल विवाह की रोकथाम, बाल स्वास्थ्य एवं जेंडर इक्वालिटी विषयों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में रविराज राजपूत ने छात्र-छात्राओं को बच्चों के अधिकार, सुरक्षित एवं सकारात्मक वातावरण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के महत्व, बाल विवाह से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्परिणामों की जानकारी दी। साथ ही बाल स्वास्थ्य, स्वच्छता, पोषण, किशोर-किशोरी स्वास्थ्य तथा लैंगिक समानता (जेंडर इक्वालिटी) के महत्व पर विस्तार से चर्चा की।

इस अवसर पर विद्यार्थियों को बताया गया कि बाल विवाह एक दंडनीय अपराध है तथा इसकी जानकारी मिलने पर तत्काल संबंधित विभाग या चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 अथवा स्थानीय प्रशासन को सूचना दें। सभी छात्र-छात्राओं से शिक्षा को प्राथमिकता देने, अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा समाज में समानता एवं सम्मान की भावना को बढ़ावा देने का आह्वान किया गया।

- Install Android App -

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित विद्यार्थियों ने बाल विवाह रोकने, शिक्षा को बढ़ावा देने, बाल सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा लैंगिक समानता को अपनाने का संकल्प लिया। विद्यालय परिवार ने इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों को विद्यार्थियों एवं समाज के लिए अत्यंत उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाने की अपेक्षा व्यक्त की।

इस कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग से रविराज राजपूत, गजेन्द्र बरकरे,  शुभम धार्मिक एवं स्कूल से शिक्षक गण उपस्थित रहें। इसके साथ हरदा जिले के रेल्वे स्टेशन एवं मुख्य चौक चौराहों पर ‘बच्चों को शिक्षा दें, भिक्षा नहीं’ अभियान के अंतर्गत आमजन को जागरूक किया गया।

इस दौरान लोगों से अपील की गई कि वे बच्चों को भिक्षा देने के बजाय उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने तथा जरूरतमंद बच्चों के पुनर्वास एवं शासकीय सहायता योजनाओं का सहयोग करें। अभियान के माध्यम से भिक्षावृत्ति मुक्त एवं बाल-अनुकूल समाज बनाने का संदेश दिया गया।