jhankar
ब्रेकिंग
15 अगस्त के ध्वजारोहण समारोह की तैयारियों को लेकर अखिल भारतीय बलाई महासभा की बैठक हरदा : जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी हरदा में अनुसूचित जाति जनजाति सामाजिक संगठनों के द्वारा बड़... इंदौर: बस का किराया 1.5 गुना तक बढ़ा  रक्षाबंधन से पहले लाड़ली बहनों की बढ़ी परेशानी कोलकाता: कांचरापाड़ा में ममता बनर्जी के काफिले का विरोध, 'चोर-चोर' के नारे और कीचड़-जूते फेंकने का आ... महाराष्ट्र-गुजरात में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.3 तीव्रता, लोग घरों से बाहर निकले नासिक, सूर... जबलपुर: शराबी बेटे ने 75 साल की मां को सड़क पर घसीटा-पीटा, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने शुरू की तला... देवास: कोतवाली पुलिस की दबिश, कैंपेन ग्राउंड के पास जुए का अड्डा पकड़ा, 8 आरोपी गिरफ्तार खाली प्लॉट... भोपाल: नन्हे चाचा डेयरी के मिक्स दूध में डिटर्जेंट मिला, खाद्य लाइसेंस निलंबित, 7 लाख का घी भी जब्त ... धार में भीषण सड़क हादसा: महाकाल दर्शन कर लौट रहे 6 गुजराती युवकों की मौत, 1 घायल वैन-ट्रॉले की टक्क... हंडिया बस स्टैंड अतिक्रमण मामला: जांच के आश्वासन के बाद भी कार्रवाई नहीं, अब पक्के टप में धड़ल्ले से...

हंडिया : ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ के तहत किशोरियों ने जाना सरकारी व्यवस्था का कामकाज, एक्सपोजर विजिट से बढ़ा आत्मविश्वास

हंडिया।बेटियों को जागरूक, आत्मनिर्भर और शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली से परिचित कराने के उद्देश्य से महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बुधवार को ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ योजना के अंतर्गत किशोरी बालिकाओं का एक्सपोजर विजिट आयोजित किया गया।

जिला कार्यक्रम अधिकारी विवेक शर्मा के मार्गदर्शन एवं प्रभारी परियोजना अधिकारी निकहत खान के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं को विभिन्न शासकीय संस्थाओं का भ्रमण कराया गया। भ्रमण के दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक, तहसील कार्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं पुलिस थाना का अवलोकन किया और इन संस्थाओं की कार्यप्रणाली को करीब से समझा।

- Install Android App -

अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बालिकाओं को संबंधित विभागों के दायित्व, नागरिकों को मिलने वाली सेवाओं तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान किशोरियों ने उत्साहपूर्वक सवाल पूछे, जिनका अधिकारियों द्वारा सरल एवं विस्तृत उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और भविष्य के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना रहा।

कार्यक्रम में सेक्टर सुपरवाइजर मानबिंदु श्रीवास एवं सुनीता वर्मा के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मीनाक्षी तिवारी, नसीम बी, मनोरमा राय एवं क्षमा श्रीवास का विशेष सहयोग रहा।