jhankar
ब्रेकिंग
आज का राशिफल अपडेट: 1 मई 2026 होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित निकला पाकिस्तान का तेल टैंकर 'खैरपुर', बढ़ा कूटनीतिक चर्चाओं का दौर जबलपुर बरगी हादसा: रस्सियों और गैस कटर से क्रूज निकालने की जद्दोजहद जारी ग्वालियर में बीच सड़क 'तीन तलाक' मामला: पति पर FIR, कानून के तहत कार्रवाई शुरू Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 01 मई 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हंडिया : घंटी तो बजेगी पर अब आवाज में वो अपनापन नहीं होगा — प्रधान पाठक जीआर चौरसिया को नम आंखों से ... हंडिया : हंडिया में खुला “युवालय सेंटर”, अब गांव के युवाओं को गांव में ही मिलेगा भविष्य गढ़ने का मंच... जबलपुर: नर्मदा नदी में पलट गया सैलानियों से भरा क्रूज, 4 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी टीकमगढ़, मुरैना, निवाड़ी में मौसम का बदला मिजाज, आंधी-बारिश के साथ गिरे ओले बड़वाह में नाबालिग लड़की का मोबाइल टावर पर हाई वोल्टेज ड्रामा

डीएपी खाद की नकली पैकेजिंग करने वाला गोदाम पकड़ा, 125 कट्टे बरामद

मकड़ाई समाचार मुरैना। जिले भर में इस समय डीएपी खाद का संकट गहराया हुआ है। किसान बोवनी के लिए हर कीमत पर इस डीएपी खाद को पाना चाह रहा है, जिसका फायदा अब नकली खाद बनाने वाले भी उठाने लगे हैं। गुरुवार की सुबह पोरसा तहसीलदार व एसएडीपी ने गोकुलपुरा इलाके में संचालित ऐसे ही एक नकली खाद बनाने वाले गोदाम पर छापामार कार्रवाई की। जहां से 125 नकली डीएपी खाद के बोरे जप्त किए गए हैं कार्रवाई के दौरान इस अवैध गोदाम को चलाने वाले लोग भाग निकले।

- Install Android App -

तहसीलदार विवेक सोनी और कृषि विभाग के एसएडीओ वीरेश शर्मा को नकली खाद बनाने वाले गोदाम के बारे में पता चला। जिस पर उन्होंने गोकुलपुरा गांव के एक मकान पर छापा मार कार्रवाई की। जहां गोदाम को खुलवाया गया, तो उसमें डीएपी खाद के 125 बोरे रखे हुए थे। इसके साथ ही कुछ खाली बोरे भी वहां मौजूद मिले। यहां गोदाम के मालिक का पता किया तो यह किसी राजा सिंह तोमर व्यक्ति का था। जिसने मकान को किराए पर लेकर इस गोदाम का संचालन कर रहा था। यहां ग्रो प्लस खाद को डीएपी खाद के बोरों में भरकर पैकेजिंग का काम किया जा रहा था। इस बारे में एसएडीओ वीरेश शर्मा ने बताया कि ग्रो प्लस खाद की कीमत बाजार में 500 रुपये के करीब है। वही डीएपी की कीमत 1200 रुपये हैं, इसलिए इस ग्रो प्लस खाद को डीएपी के बोरा में पैक किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि डीएपी खाद में नाइट्रोजन और फास्फोरस दोनों ही तत्व होती है। जबकि इस ग्रो प्लस खाद में महज फास्फोरस रहता है। जिससे खेती को बहुत ज्यादा लाभ नहीं होता। इसलिए इस सस्ते खाद को डीएपी के बोरों में भरा जा रहा था। जिससे मुनाफा कमाया जा सके। फिलहाल इन बोरो को जप्त किया गया है और गोदाम संचालक की तलाश की जा रही है। मकान के मालिक ने बताया कि अभी 4 से 6 दिन पहले ही मकान को किराए पर लिया गया था। जिसके बाद यह पैकेजिंग की जा रही थी।