ब्रेकिंग
हंडिया : मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न, सड़क दुर्घटना में घायल की जिंदगी बचाये 25000 रूपये का ईनाम पाये – अभिनव चौकसेपुलिस अधीक्षक सामाजिक पहल:11 लड़कियों से शादी करने के लिए 1900 लड़कों का आवेदन: लड़को का आवेदन के बाद इंटरव्यू सेलर... बिजली अवरूद्ध होने पर उपभोक्ता कॉल सेन्टर 1912 पर दर्ज कराएं शिकायतें विद्यार्थी समाज एवं राष्ट्र के पुनरूत्थान के लिये पढ़ाई करें - मंत्री श्री सारंग: हरदा जिले के 652 वि... हरदा: प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग ने भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओ से भेंट की  कृषि विभाग के दल ने फसलों का निरीक्षण कर किसानों को दी सलाह टिमरनी के भ्रष्टाचार व अव्यवस्था की पोल न खुल जाये इसलिए भाजपा नेताओं व प्रशासन ने प्रभारी मत्री को ... डी.ए.पी. खाद/यूरिया किसानों की मांग अनुसार तत्काल उपलब्ध कराई जावे:- हरदा विधायक डॉ. दोगने समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण

डीजे पर डांस करते बारातियो के साथ दुल्हा पहुंचा ससुराल,काजी ने निकाह पढ़ने से किया इंकार

 मकड़ाई समाचार छतरपुर |जिले के नौगांव में डीजे की धुन पर नाचते बराती, जब दूल्हा के साथ दुल्हन वालों के घर पहुंचे तो वहां मौजूद काजी साहब ने निकाह पढ़ाने से इनकार कर दिया। काजी साहब ने कहा कि शादी समारोह में डीजे, बैंड- बाजे बजाना ठीक नहीं है। दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोगों ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी तब जाकर काजी साहब ने निकाह पढ़ाया। इस मान मनौव्वल में करीब चार घंटे का समय लग गया।

- Install Android App -

नौगांव में शुक्रवार रात शादी समारोह का आयोजन था। दूल्हा पक्ष के लोग बरात लेकर डीजे की धुन पर थिरकते हुए दुल्हन पक्ष के यहां पहुंचे। दुल्हन पक्ष के कार्यक्रम में मौजूद काजी साहब ने बरात में डीजे और नाच गाने पर एतराज जताया।साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसी जगह में निकाह नहीं पढ़ा सकता। काजी साहब के इनकार करने से दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोग सकते में आ गए। काफी लोगों ने काजी साहब से निकाह पढ़ाने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने इंकार कर दिया। काजी साहब ने कहा कि शादी समारोह में जिस चीज के लिए मनाही है, आप लोग अगर उसे करेंगे तो फिर में निकाह नहीं पढ़ा सकता हूं।