jhankar
ब्रेकिंग
Big breaking news: खाद संकट से फूटा किसानों का गुस्सा, हरदा बाईपास पर चक्का जाम; वाहनों की लगी लंबी ... मध्यप्रदेश की आज सबसे चर्चित खबर बेरखेड़ी कलां में टूटी पुलिया बनी ग्रामीणों के लिए मुसीबत, पानी में उतरकर स्कूल जा रही हैं छात्राएं पीड़ित परिवार संग मुख्यमंत्री से मिले विधायक अरविंद सिंह, दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश E20 ईंधन नीति के खिलाफ केजरीवाल आज PM आवास तक निकालेंगे मार्च, 2 लाख हस्ताक्षर का ज्ञापन सौंपेंगे शिवपुर में 11.70 करोड़ से बनेगा 30 बेड का प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ग्रामीणों को घर के पास मिले... मकड़ाई एक्सप्रेस 24 | हरदा की प्रमुख खबरें 04 अगस्त 2026 भोपाल से आए वरिष्ठ अधिकारियों ने जिले में उर्वरक वितरण व्यवस्था की जानकारी ली महिलाओं की सुरक्षा, बाल विवाह निषेध एवं नशा मुक्ति के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न ‘हरित हरदा-समृद्ध धरा’ अभियान के तहत इमलीढाना टैंक पर वृक्षारोपण किया

फुलेरा दूज किसी शुभ कार्य जैसे सगाई या विवाह के लिए सर्वोत्तम

 मकड़ाई समाचार धर्म| हर साल फाल्गुन शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि को फुलेरा दूज मनाया जाता है। ये मुख्यत: बसंत ऋतु से जुड़ा त्योहार है। फुलेरा दूज पर भगवान कृष्ण और राधा रानी की पूजा की जाती है। इस दिन ब्रज में श्रीकृष्ण के साथ फूलों की होली खेली जाती है। ब्रज के मंदिरों में इस दिन श्री कृष्ण और राधा रानी को फूलों से सजाया जाता है और उन पर जमकर फूल बरसाए जाते हैं। वैवाहिक जीवन और प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता लाने के लिए इसे बहुत शुभ माना जाता है। जिनकी कुंडली में प्रेम का अभाव हो, उन्हें इस दिन राधा-कृष्ण की पूजा अवश्य करनी चाहिए।

- Install Android App -

हिंदू धर्म में फुलेरा दूज के पर्व का काफी महत्व है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक ये दिन इतना शुभ होता है कि इस दिन किसी भी समय शुभ कार्य किया जा सकता है। यही वजह है कि फुलेरा दूज के दिन कोई भी शुभ कार्य करने के लिए मुहूर्त देखने की भी जरूरत नहीं होती है। फुलेरा दूज किसी शुभ कार्य जैसे सगाई या विवाह के लिए सर्वोत्तम माना जाता है।

हिंदू पंचांग के अनुसार, फुलेरा दूज फाल्गुन माह में शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। इस साल फुलेरा दूज की तिथि की शुरुआत 21 फरवरी, मंगलवार को सुबह 09 बजकर 04 मिनट पर हो रही है और इसका समापन 22 फरवरी को सुबह 05 बजकर 57 मिनट पर होगा। उदयातिथि के अनुसार, इस साल फुलेरा दूज 21 फरवरी 2023 यानी मंगलवार को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान कृष्ण और राधा रानी की पूजा गोधूली मुहूर्त में ही की जाएगी। गोधूली मुहूर्त की शुरुआत शाम 06 बजकर 13 मिनट से लेकर शाम 06 बजकर 38 मिनट तक रहेगी|

फुलेरा दूज के दिन पूजा के लिए गोधुली मुहूर्त सबसे अच्छा है। इस दिन राधा-कृष्ण के मंदिर में जाकर दर्शन करें और उन्हें रंग-बिरंगे फूल अर्पित करें। इससे वैवाहिक जीवन में प्यार बढ़ता है। पूजा के समय रंगीन और साफ कपड़े पहनें। प्रेम संबंधों में सुधार के लिए पूजा कर रहे हैं तो गुलाबी कपड़े पहनें।