jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में कचरे के ढेर में मृत गौवंश मिलने से हंगामा सागर- जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी का हाफ एनकाउंट ग्वालियर में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या इंदौर में BJP नगर अध्यक्ष ने घुमाई बनेठी  सुमित मिश्रा ने डोल ग्यारस पर दिखाया पारंपरिक कौशल गंदी नालियों और बदबू से परेशान चारूवा के वार्ड 11-12 के बाशिंदे विधायक अभिजीत शाह ने किए गणेश जी के दर्शन डोल ग्यारस पर 5 विमान निकले, जगह-जगह ग्रामीणो ने की पुष्प वर्षा सेवा संकल्प अभियान- संकुल स्तरीय प्रतियोगिता में 72 विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर हरदा: साल्याखेड़ी में ट्यूबवेल की चपेट में आया 12 साल का मासूम, करंट लगने से मौत खनन माफिया का कहर ड्यूटी पर तैनात वन रेंजर को डंपर ने 50 मीटर घसीटा हुई दर्दनाक मौत

प्रेमी ने तलाकशुदा प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, हत्या कर लाश पूर्व पति के घर छोड़ आया

सुरेंद्र का अपनी प्रेमिका रीना भदोरिया से विवाद हुआ था

मकड़ाई समाचार ग्वालियर। पुलिस ने महिला के अंधे कत्ल को सुलझाते हुए उसके कथित प्रेमी को गिरफ्तार किया है। उपनगर ग्वालियर थाना क्षेत्र के शील नगर में रहने वाली महिला रीना भदोरिया की उसके प्रेमी सुरेंद्र धाकड़ ने गला दबाकर हत्या कर दी थी। बाद में वह इस महिला की लाश को लेकर उसके भिंड स्थित पावई गांव पहुंचा था।

- Install Android App -

महिला के कान से खून निकलता देख और चोटों के निशान के चलते महिला के पति दशरथ को कुछ आशंका हुई। वो उसकी लाश को लेकर ग्वालियर आया और सुरेंद्र पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने पंप ऑपरेटर के रूप में पदस्थ सुरेंद्र को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सुरेंद्र ने अपना अपराध की कबूल किया। पुलिस के अनुसार महिला के पूर्व में भिंड के मालनपुर में रहने वाले युवक से संबंध थे जिससे वह अक्सर बातचीत करती रहती थी। जबकि सुरेंद्र को यह वार्तालाप पसंद नहीं था। इसी को लेकर सुरेंद्र का अपनी प्रेमिका रीना भदोरिया से विवाद हुआ था।

इसके बाद उसने मारपीट करने के दौरान गला दबाकर रीना की हत्या कर दी और बाजार से लौटने पर रीना के बेटे को बताया कि उसकी मां की तबीयत खराब हो गई है और लाश को भिंड के पावई में छोड़कर सुरेंद्र वहां से भाग निकला। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि दो प्रेमियों के बीच झूलती इस महिला की हत्या त्रिकोणीय प्रेम संबंधों के चलते हुई है। पुलिस ने सुरेंद्र धाकड़ के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी अमित सांघी एसएसपी ने दी।