jhankar
ब्रेकिंग
ग्वालियर में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या इंदौर में BJP नगर अध्यक्ष ने घुमाई बनेठी  सुमित मिश्रा ने डोल ग्यारस पर दिखाया पारंपरिक कौशल गंदी नालियों और बदबू से परेशान चारूवा के वार्ड 11-12 के बाशिंदे विधायक अभिजीत शाह ने किए गणेश जी के दर्शन डोल ग्यारस पर 5 विमान निकले, जगह-जगह ग्रामीणो ने की पुष्प वर्षा सेवा संकल्प अभियान- संकुल स्तरीय प्रतियोगिता में 72 विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर हरदा: साल्याखेड़ी में ट्यूबवेल की चपेट में आया 12 साल का मासूम, करंट लगने से मौत खनन माफिया का कहर ड्यूटी पर तैनात वन रेंजर को डंपर ने 50 मीटर घसीटा हुई दर्दनाक मौत सोनभद्र केस में इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला "सिर्फ धर्म बदलने से ST दर्जा खत्म नहीं होगा" आज कैसा रहेगा मध्य प्रदेश का मौसम

डीजे पर डांस करते बारातियो के साथ दुल्हा पहुंचा ससुराल,काजी ने निकाह पढ़ने से किया इंकार

 मकड़ाई समाचार छतरपुर |जिले के नौगांव में डीजे की धुन पर नाचते बराती, जब दूल्हा के साथ दुल्हन वालों के घर पहुंचे तो वहां मौजूद काजी साहब ने निकाह पढ़ाने से इनकार कर दिया। काजी साहब ने कहा कि शादी समारोह में डीजे, बैंड- बाजे बजाना ठीक नहीं है। दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोगों ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी तब जाकर काजी साहब ने निकाह पढ़ाया। इस मान मनौव्वल में करीब चार घंटे का समय लग गया।

- Install Android App -

नौगांव में शुक्रवार रात शादी समारोह का आयोजन था। दूल्हा पक्ष के लोग बरात लेकर डीजे की धुन पर थिरकते हुए दुल्हन पक्ष के यहां पहुंचे। दुल्हन पक्ष के कार्यक्रम में मौजूद काजी साहब ने बरात में डीजे और नाच गाने पर एतराज जताया।साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसी जगह में निकाह नहीं पढ़ा सकता। काजी साहब के इनकार करने से दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोग सकते में आ गए। काफी लोगों ने काजी साहब से निकाह पढ़ाने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने इंकार कर दिया। काजी साहब ने कहा कि शादी समारोह में जिस चीज के लिए मनाही है, आप लोग अगर उसे करेंगे तो फिर में निकाह नहीं पढ़ा सकता हूं।