हरदा |मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.सुधीर जैसानी ने बताया कि वर्तमान समय में वर्षा ऋतु प्रारंभ होने उपरांत प्रदेश में वेक्टर जनित रोग जैसे मलेरिया, डेंगू एवं चिकनगुनिया इत्यादि का संक्रमण काल प्रारंभ हो चुका है। उल्लेखनीय है कि वेक्टर जनित रोगो का बचाव एवं नियंत्रण आमजन के सहयोग से आसानी से किया जा सकता है। वर्षाकाल के प्रारंभ होते ही अनेक स्थानों पर जल जमाव होने के कारण, घरों में छोटे कंटेनरो, टंकियो इत्यादि में एक सप्ताह से अधिक जल संग्रह करने की प्रवृत्ति के कारण डेंगू एवं चिकनगुनिया जैसे रोग फैलाने वाले एडिज मच्छरो का प्रजन्न शुरू हो जाता है तथा नियमित साफ सफाई न होने के कारण इन मच्छरों के लार्वा का स्त्रोत् बन जाते है, जिसे में माह अगस्तसे अक्टूबर तक इन बीमारियों का प्रकोप अत्यधिक रहता है।
वर्तमान में प्रदेश के कतिपय जिलो में डेंगू के प्रकरणों में वृद्वि के दृष्टिगत् राज्य शासन द्वारा प्रदेश के समस्त जिलो में दिनॉक 15 सितम्बर 2021 से माननीय मुख्य मंत्री जी द्वारा प्रातः 10ः00 बजे से डेंगू नियंत्रण हेतु डेंगू पर प्रहार जनअभियान प्रारंभ किया जा रहा है हरदा जिले में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के माध्यम से अभियान का शुभारंभ किया जावेगा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने डेंगू पर प्रहार जनअभियान के दौरान शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रो में डेंगू नियंत्रण हेतु वार्ड/ग्राम की आशा कार्यकर्ता, सहायिका, ऑगनवाडी कार्यकर्ता, बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता, को निम्नानुसार कार्यवाही करने हेतु निर्देषित किया गया।
सात दिनों से अधिक समय तक किसी भी स्थान पर जलजमाव न होने दे। कुलर, फ्रीज, पानी की टंकी, गमले, फूलदान, पूराने टायर, बेकार डब्बे, छतो पर रखा कबाड, गड्डो आदि में पानी जमा न होने दे। शहरी क्षेत्रो में एवं ग्रामीण क्षेत्रो में लार्वा सर्वे कार्य एवं फीवर सर्वे कार्य किया जावे।किसी भी क्षेत्र में लार्वा पाये जाने पर सर्वप्रथम लार्वा वाले कंटेनर को खाली कराये, खाली नही कराये जाने की स्थिति में सही मात्रा में टेमीफास डालकर लार्वा का विनष्टीकरण किया जावे डेंगू से बचाव एवं नियंत्रण के उपायों की जानकारी जन-जन तक पहुचाने हेतु विशेष जागरूकता अभियान चलाया जावे, आमजन को पूरी बॉह के कपडे तथा बुखार प्रभातिव रोगियों को एलएलआईएन/बेड नेट का प्रयोग करने की सलाह दी जावे। किसी भी बुखार के रोगी को 24 घण्टो के अंदर जॉच एवं उपचार लेने की सलाह दे।संभावित डेंगू मरीज के घर एवं घर के आस-पास पायरेथ्रम 2 प्रतिशत् द्वारा स्पेस स्प्रे तथा साईफेनोथ्रिन 5 प्रतिशत् के द्वारा आउटडोर फागिंग कार्य किया जावे।साथ ही अन्य ग्रामो के साथ ही प्राथमिकता से आपके विकासखण्ड के अंतर्गत वर्तमान में एवं विगत वर्षो मे पाये गये डेंगू पाजिटिव प्रकरण वाले क्षेत्रो में उपरोक्तानुसार कार्यवाही सुनिश्चित् की जावे एवं आपके द्वारा की गई कार्यवाही से प्रतिदिवस इस
दिनांक 13.09.2021 को शहरी क्षेत्र हरदा के गोपी कालोनी हरदा में 56 मकानो का सर्वे किया गया जिसमें 12 मकानो में लार्वा पाये गये। 253 कंटेनरो का निरिक्षण किया गया तथा 22 कंटेनरो को खाली कराया गया। क्षेत्र में 56 मकानो में पायराथ्रम का छिडकाव किया गया तथा 10 स्थानो पर टेमॉफास डाला गया। हंडिया के 25 मकानो का सर्वे किया गया,एवं 155 कंटेनरो की जॉच की गई जिसमें 06 कंटेनरो में लार्वा पाया गया जिसे खाली कराया गया।ग्राम नजरपुरा में आषा कार्यकर्ता एवं मलेरिया निरिक्षक के द्वारा 52 मकानो का सर्वेकर सभी घरो में छिडकाव किया गया एवं फागिग की गई।

