jhankar
ब्रेकिंग
₹7.30 करोड़ की लागत से बनेगी घोघई नदी पर पुलिया, विधायक अभिजीत शाह ने किया भूमिपूजन खेत बचाओ अभियान के तहत गांवों में कृषक चौपाल आयोजित बानापुरा में फिर खुला स्पा सेंटर, नगर में चर्चा तेज अनुमति को लेकर सवाल, नागरिकों ने की जांच की मांग हरदा में 450 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर लगाए रेडियम टेप और रिफ्लेक्टर धार में भीषण हादसा: डिवाइडर से टकराकर पुलिया से नीचे गिरी कार, आग लगने से 4 युवक जिंदा जले, 1 गंभीर पीथमपुर हादसे में मृत मासूमों को जागो जन रजक समाज ने दी श्रद्धांजलि नर्मदांचल युवक-युवती परिचय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बैठक में चर्चा 50वें जन्मदिन पर नेमा दंपती ने लिया अंगदान का संकल्प, ऑनलाइन फॉर्म भरकर ली शपथ कोटा में पपीते में दिखे गणपति, बगीचे का फल बना आस्था का केंद्र गिर गाय के नाम पर सोयाबीन तेल और केमिकल से बना घी बेचने का भंडाफोड़, जूनागढ़ में खाद्य विभाग की बड़ी...

तालाब किनारे जलती मिली महिला की लाश, दृश्य देखकर पुलिस के भी उड़े होश, नहीं हो पाई है शिनाख्त

पुलिस ने जब करीब जाकर देखा तो महिला का शव देख कर उनके भी रोंगटे खड़े हो गए

मकड़ाई समाचार रीवा। मध्यप्रदेश के रीवा जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र से एक दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। देर रात ओढ़की स्थित डिहिया मार्ग में तलाब किनारे महिला की जलती हुई लाश मिली है। जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। ग्रामीणों ने घटना की सूचना डायल 100 पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पास जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए। महिला मृत अवस्था में अधजली पड़ी हुई थी। जिसके शरीर में आग धधक रही थी।

- Install Android App -

जानकारी के मुताबिक घटना गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के ओढ़की स्थित डिहिया मार्ग की है। यहां पर सोमवार की रात तालाब किनारे आग लगी हुई थी। ग्रामीणों ने जब पास जाकर देखा वहां पर किसी महिला का अधजला शव पड़ा हुआ था। जिससे आग धधक रही थी। घटना से सहमे हुए ग्रामीणों ने डायल 100 पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने जब करीब जाकर देखा तो महिला का शव देख कर उनके भी रोंगटे खड़े हो गए। पुलिस ने तत्काल पानी मंगाकर शव में लगी आग को बुझाया और एफ.एस.एल की टीम को सूचना दी। मौके पर पहुंची एफ.एस.एल. और पुलिस की टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य एकत्रित किए और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने घटना स्थल को सुरक्षित करवा दिया है। महिला का शव अभी अज्ञात है। महिला कौन थी घटना का कारण क्या है इसका पता लगाया जा रहा है। जांच के बाद ही सही कारणों का पता लग पाएगा।